Search

 
 
 

नोवामुंडी : गुवा पश्चिमी पंचायत के उप मुखिया बने वार्ड सदस्य रामनाथ समद

 
Noamundi (sandip kumar Prasad) : गुवा पश्चिमी पंचायत के उप मुखिया पद का चुनाव नोवामुंडी के बीडीओ अनुज बांडो और अंचलाधिकारी सुनील चंद्रा की अध्यक्षता में हुआ. इस दौरान पश्चिमी पंचयात मुखिया पद्मिनी लागुरी एवं रोजगार सेवक लक्ष्मीकांत महतो भी मौजूद थे. चुनाव 24 जून को पश्चिमी पंचायत भवन गुवा में शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ. चुनाव में पश्चिमी पंचायत के 10 वार्ड सदस्य में से नौ ही उपस्थित थे. चुनाव में रामनाथ समद विजयी हुए. रामनाथ समद को 5 वोट और दूसरी प्रतिद्वंद्वी सोमनाथ चाम्पिया को मात्र 4 वोट प्राप्त हुए. उप मुखिया पद के लिए रामनाथ समद और सोमनाथ चाम्पिया ने नामांकन भरा था. प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी सुनील चंद्रा ने नव निर्वाचित उप मुखिया रामनाथ समद को निर्वाचन प्रमाणपत्र दिया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-monsoon-starts-with-torrential-rain-rain-will-continue-for-seven-days/">चाईबासा

: मूसलाधार बारिश के साथ मानसून शुरू, सात दिनों तक जारी रहेगी बारिश
गुवा पश्चिमी पंचायत में 10 वार्ड है और सभी वार्डों के वार्ड सदस्य एवं मुखिया इस चुनावी प्रक्रिया के दौरान मौजूद थे. चुनाव प्रक्रिया से पूर्व सभी निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को प्रखंड विकास पदाधिकारी ने शपथ दिलाई. इसके बाद नामांकन, नाम वापसी और वोटिंग की प्रक्रिया हुई. इस दौरान लेखापाल राहुल प्रजापति, प्रभारी प्रधान लिपि कीर्तिधर महतो,सुमित्रा पूर्ती, बेलमती केवर्त, यशोदा बोयपाय, अंजलि चाम्पिया, रीना हेंब्रम, नोयल समद, शबनम कांडुलना उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही