Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : नोवामुंडी प्रखंड के परम बालजोड़ी गांव में 20 दिनों से बिजली स्वचालित पानी टंकी का मोटर जल जाने से गांव में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. ज्ञात हो कि सांसद निधि फंड से परम बालजोड़ी गांव में ग्रामीणों को प्यास बुझाने के लिए बिजली स्वचालित पानी टंकी लगाया गया था. परंतु 20 दिन पूर्व मोटर जल जाने से ग्रामीणों के समक्ष पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है.अब ग्रामीणों को वहां से दो किलोमीटर दूर हतनाइकीर नदी से पीने का पानी लाना पड़ रहा हैं. गांव में तकरीबन 60 परिवार रहते हैं. इस भीषण गर्मी में घर की महिलाएं पैदल चलकर पेयजल ला रही है. इसे भी पढ़ें :डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-deputy-chief-assured-to-help-in-the-treatment-of-the-sick/">डुमरिया
: उप प्रमुख ने बीमार के इलाज में मदद करने का दिया आश्वासन
: जतरा कप क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू [wpse_comments_template]
: उप प्रमुख ने बीमार के इलाज में मदद करने का दिया आश्वासन
गांव में पानी के लिए मचा हाहाकार
वहीं कुछ दूरी पर नीचे टोला में उन्नु चातोम्बा के घर के पास एक चापाकल से सोलर जलमीनार लगाकर इसकी शुरुआत पूर्व जिला परिषद सदस्य शंभू हाजरा पासवान के द्वारा की गई थी. परंतु 10 दिन पूर्व वह भी खराब हो गया. इससे गांव में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. मोटर जलने की शिकायत कई बार परम बालजोड़ी के ग्रामीणों ने सांसद गीता कोड़ा तथा पीएचईडी विभाग से की थी. उसके बावजूद अभी तक बिजली स्वचालित पानी टंकी एवं सोलर जल मीनार ठीक नहीं किया गया. इसके लिए ग्रामीणों ने एकजुट होकर आंदोलन करने का निर्णय लिया है. गांव में पानी की समस्या को देखते हुए नोवामुंडी प्रखंड कार्यालय में ग्रामीणों धरना प्रदर्शन करेंगे. मौके पर भूषण पिंगुवा, मुंडा सरदार पिंगुवा, बबलू पिंगुवा, माटा पिंगुवा,कुंका पिंगुवा, मंगल पिंगुवा, बालेमा पिंगुवा,रंकी पिंगुवा,रोयबारी पिंगुवा,शुरु पिंगुवा सहित अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-jatra-cup-cricket-competition-started/">चाईबासा: जतरा कप क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू [wpse_comments_template]
Leave a Comment