Search

 
 
 

नोआमुंडी : जोजोगुटू गांव में पौधा लगाने के दौरान मजदूर को सांप ने डंसा, अस्पताल में भर्ती

 
Noamundi : गुवा थाना अंतर्गत जोजोगुटू गांव में गुवा वन विभाग द्वारा चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान के दौरान कार्य में लगे एक मजदूर बहादुर सुरीन (40) को सोमवार की सुबह चित्ती सांप ने डंस लिया. सांप के डसने से बहादुर वहीं जमीन पर गिर पड़ा. उसके मुंह से झाग निकल रहा था. मजदूर को छटपटाते देख बाकी मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई. तुरंत ही अन्य मजदूरों ने उसे उठाकर जमीन पर बिठाया और वन विभाग को इसकी सूचना दी. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-mothers-interactive-session-organized-at-sant-nandlal-smriti-vidya-mandir-school/">घाटशिला

: संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर स्कूल में मदर्स इंटरेक्टिव सेशन का किया गया अयोजन
वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने तत्काल घायल मजदूर को उठाकर गुवा सेल अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने उसकी चिकित्सा तुरंत शुरू की. थोड़ी देर बार घायल मजदूर की स्थिती में सुधार आया. मजदूर को पहाड़ी सांप ने उसके हाथ में डंस लिया था. बहादुर सुरीन ने बताया कि पौधा लगाने के दौरान जमीन पर एक जाली को हटाने के लिए जैसे ही उसने हांथ बढ़ाया वैसे ही सांप ने उसे डंस लिया. घायल मजदूर को अस्पताल पहुंचाने में वन विभाग की ओर से वन अधिकारी छोटे लाल मिश्रा, वनपाल कमल महतो, सुमित बनर्जी तथा मजदूर मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही