Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : सांसद गीता कोड़ा के प्रयास से गुवा पश्चिमी पंचायत में हर घर जल योजना का कार्य शुरू

Advertisement
Advertisement
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांव में पानी की समस्या को देखते हुए सांसद गीता कोड़ा ने शुक्रवार को विभिन्न गांव में जल जीवन मिशन के तहत हर घर में जल देने के लिए बोरिंग का काम शुरू किया. गुवा पश्चिमी पंचायत में हर घर जल योजना कार्य का शुभारंभ किया गया. इसके तहत गुवा भट्टीसाई में डीप बोरिंग का कार्य शुरू किया गया. डीप बोरिंग का कार्य शुरू होने से लोगों में हर्ष व्याप्त है. ग्रामीणों ने सांसद गीता कोड़ा के प्रति आभार प्रकट किया है. डीप बोरिंग का शुभारंभ सांसद गीता कोड़ा के दिशा निर्देश में नोवामुंडी भाग एक की जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी ने पूजा पाठ कर एवं नारियल फोड़कर किया. इसके तहत गुवा पश्चिमी पंचायत अंतर्गत जिन जिन क्षेत्रों में पानी की समस्या है वहां पर डीप बोरिंग कर हर घर जल योजना पहुंचाई जाएगी. जिप सदस्य देवकी कुमारी ने कहा कि इसके बाद गुवा पूर्वी पंचायत में भी हर घर जल योजना का कार्य जोर-शोर से चल रहा है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-students-of-trl-department-will-perform-traditional-dance-at-kus-convocation/">चाईबासा

: केयू के दीक्षांत समारोह में टीआरएल विभाग के विद्यार्थी करेंगे पारंपरिक नृत्य
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही