Search

 
 
 

नोवामुंडी : रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव, पुलिस कर रही जांच

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के मालुका डांगवापोसी रेल मार्ग स्थित पॉल संख्या अप मेंन लाइन 357/3 से 357/5 के बीच एक महिला का शव दो हिस्सो में कटा मिला है.आज सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक पर आने जाने वाले लोगों ने देखा कि रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव पड़ा हुआ है.इसकी सूचना गांव में फैलते ही गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी. काशिरा गांव का व्यक्ति जब देखा तो इसकी सूचना गांव के मानकी कामिल केराई को फोटो के माध्यम से दिया. इसके बाद मानकी कामिल केराई महिला के शव की पहचान की. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-villagers-stopped-work-alleging-irregularities-in-road-construction/">लातेहार

: पथ निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने काम बंद कराया 
इसके बाद मानकी के द्वारा जगन्नाथपुर थाने को सूचित किया गया. सूचना मिलते ही जगन्नाथपुर प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद मानकी, महिला की सास एवं ससुर को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे. जानकारी के अनुसार यह मामला जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के काशिरा गांव का है. काशिरा गांव निवासी हरिशंकर बार्जो का पुत्र रॉयाराम बार्जो की पत्नी जेमा बार्जो की लाश है.जगन्नाथपुर पुलिस एवं आरपीएफ के जवान घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया तथा मामले की छानबीन में जुट गई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही