Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : जिप अध्यक्ष के नेतृत्व में महिलाओं ने किया सड़क जाम

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा स्थित जेनरल ऑफिस से लेकर नुईया गांव तक शनिवार को 3 किलोमीटर जर्जर सड़क की मरम्मत को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी सुरेन की अध्यक्षता में महिलाओं ने सड़क को जाम कर दिया. गुवा स्थित हाथी चौक से लेकर सलाई गांव तक पथ प्रमंडल झारखंड सरकार के तहत सड़क का निर्माण 3 वर्ष पूर्व किया गया था. लेकिन गुवा सेल के जेनरल ऑफिस से लेकर नुईया गांव तक लगभग 3 किलोमीटर सड़क को जर्जर अवस्था में छोड़ दिया गया था. जर्जर सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं घटती रहती है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-kolhan-university-gave-25-25-thousand-rupees-to-all-the-departments-for-the-preparation-of-naac/">चाईबासा

: कोल्हान विवि ने नैक की तैयारी के लिए सभी विभाग को दिए 25–25 हजार रुपये

मरम्मत कराने की मांग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की

सड़क की मरम्मती को लेकर कई बार महिलाओं ने आंदोलन भी किया था. इस मामले को सांसद गीता कोड़ा ने भी संसद में उठाया था परंतु अभी तक सड़क का निर्माण नहीं कराया गया इससे यहां के ग्रामीणों में आक्रोश है. सड़क के मरम्मत को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन ने गुवा की महिलाओं के साथ आज आंदोलन शुरू कर दिया है. उन्होने सड़क की मरम्मत कराने की मांग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की है. जिप अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन ने झारखंड सरकार से कड़े शब्दों में कहा कि जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कराया जाए अन्यथा अनिश्चितकाल के लिए सड़क को बंद कर दिया जाएगा. आंदोलन में गीता देवी, संजू देवी, सुमन देवी, सुशांति केराई, विमला नाग, लक्ष्मी देवी, सरिता देवी, नीलम देवी, श्रीमती मौर्या, सुखमति तिरिया, राजो देवी, मधु जोंकों सहित झारखंड मजदूर यूनियन सह जिला सदस्य वृंदावन गोप, सचिव हेमराज सोनार, प्रीतम गोच्छाईत सहित अन्य शामिल थे. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-high-mask-light-became-an-object-of-beauty-at-chowka-mor/">चांडिल

: चौका मोड़ पर हाई मास्क लाइट बनी शोभा की वस्तु
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही