Search

 
 
 

नोवामुंडी : कल्याण नगर आजीविका महिला ग्राम संगठन की महिलाओं ने की ईसी 2 बैठक

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा पश्चिमी पंचायत भवन में शुक्रवार को कल्याण नगर आजीविका महिला ग्राम संगठन की महिलाओं ने ईसी 2 की बैठक की. इस दौरान समूह से जुड़ी महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए महिलाओं के संगठन द्वारा ऋण दिया गया. बैठक में घरेलू उद्योगों को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई. साथ ही मनरेगा के कार्यों के लिए 10 महिलाओं का चयन किया गया. सभी महिलाओं को दीदी बाड़ी योजनाओं से जोड़ा गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-french-footballer-jeremy-manjoro-joins-jfc/">जमशेदपुर

: जेएफसी से जुड़े फ्रांस के फुटबॉलर जेरेमी मंजोरो

ड्रॉप आउट बच्चों को चिन्हित कर भेजा जा रहा स्कूल

बैठक में कहा गया कि ड्रॉप आउट बच्चों का चिन्हित कर स्कूल भेजा जा रहा है. साथ ही महिला सुरक्षा पर विचार विमर्श किया गया. इस दौरान इस बैठक में कल्याण नगर आजीविका महिला ग्राम संगठन की महिलाओं में गीता देवी, अनुराधा राव, महादेवी सिन्हा, मीनू देवी, ललित पाड़ेया, संजू कर्मकार, अफरा लकड़ा, वंदना देवी, सरिता साहू, बेलमती केवर्त, आरती केसरी, कल्पना छेत्री, दीपिका देवी सहित अन्य महिलाएं मौजूद थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही