Search

 
 
 

नोवामुंडी : नवरात्रि के छठे दिन महिलाओं ने की मां कात्यायनी की पूजा

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad): गुवा राम नगर स्थित दुर्गा मंडप में नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा अर्चना महिलाओं ने की. पूजा अर्चना के दौरान महिलाओं ने सुख समृद्धि के लिए मन्नते मांगी. दुर्गा पूजा मंदिर कमेटी की ओर से महाअष्टमी व महानवमी पर महाभोग प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया है. वहीं रामनगर दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन शनिवार को महासप्तमी पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा व सांसद गीता कोड़ा शाम 7 बजे करेंगे. जहां गुवा के सभी दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरा और अग्निशामक के उपकरण लगाये गये हैं. मां दुर्गा देवी के पट शुक्रवार को संध्या संधी पूजा के बाद खुलेंगे. जहां श्रद्धालुओं के लिए मां दुर्गा प्रतिमा का पट खोल दिए जाएंगे. गुवा प्रशासन की ओर से भी गुवा के सभी दुर्गा पूजा पंडाल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें -कोल्हन">https://lagatar.in/kolhan-university-formation-of-core-committee-for-phd-entrance-examination-and-admission/">कोल्हन

विश्वविद्यालय : पीएचडी प्रवेश परीक्षा और एडमिशन के लिए कोर कमेटी का गठन
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही