Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के जन्मदिन पर शनिवार को गुवा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. सभी ने केक काटा एवं आतिशबाजी कर त्योहार की भांति इस दिन को मनाया. सभी ने एक दुसरे को केक खिलाया और पार्टी नेता के जन्मदिन पर बधाई दी. काफी संख्या में मधु कोड़ा के समर्थक मौजूद थे. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नोवामुंडी प्रखण्ड उपाध्यक्ष ज्वाला साहनी ने की. कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुवा पूर्वी पंचायत समिति सदस्य भादो टोप्पो, गुवासाई देवरी सुशील पुरती, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सलीम कुरैशी, युवा कांग्रेस जिला सोशल मीडिया समन्वयक सह जगन्नाथपुर विधानसभा उपाध्यक्ष विजय कुमार दास, सप्लाई मजदूर संघ सचिव सह नोवामुंडी प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी के सचिव पूर्णचन्द्र राणा आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-speech-and-essay-competition-organized-in-xite-college/">आदित्यपुर
: एक्सआईटीई कॉलेज में भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन [wpse_comments_template]
: एक्सआईटीई कॉलेज में भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन [wpse_comments_template]
Leave a Comment