Search

 
 
 

नोवामुंडी : टाटा स्टील में मनाया गया विश्व रक्तदाता दिवस

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : टाटा स्टील अस्पताल, नोवामुंडी में बुधवार को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया गया. इस अवसर पर एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था. शिविर में 12 यूनिट रक्त एकत्र किया गया. टाटा स्टील नोवामुंडी के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. धीरेंद्र कुमार ने इस वर्ष की थीम "रक्त दें, प्लाज्मा दें, जीवन साझा करें" पर बात की और रक्तदान के महत्व और उन रक्तदाताओं के योगदान पर प्रकाश डाला जो जीवन से वंचित और विभिन्न रोगों से प्रभावित हजारों लोगों के कीमती जीवन को बचा रहें हैं. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-rojo-sankranti-begins-with-the-song-bonoste-dakila-gojo/">नोवामुंडी

: बोनोस्ते डाकिला गोजो गीत से रोजो संक्रांति की हुई शुरुआत

रक्तदान कर कई व्यक्तियों का जीवन बचा सकते हैं

जागरुकता सत्र के दौरान, रक्तदाताओं को समझाया गया कि रक्तदान करने का विकल्प चुनकर, एक व्यक्ति के पास एक जीवन या शायद कई जीवन बचाने की क्षमता होती है, क्योंकि रक्त को इसके आवश्यक घटकों जैसे लाल कोशिकाओं, प्लेटलेट्स, और प्लाज्मा में विभाजित किया जा सकता है. जिसे विशिष्ट चिकित्सा आवश्यकताओं वाले रोगियों को अलग से दिया जा सकता है. इस अवसर पर डॉ. विजय रमेश टोपनो, डॉ. घनश्याम बिहारी, टाटा स्टील अस्पताल नोवामुंडी सहित ब्लड बैंक के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे. साथ ही उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही