Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : गुवा सामुदायिक भवन में हर्षोल्ल्लास से मना विश्व आदिवासी दिवस

Advertisement
Advertisement
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा सामुदायिक भवन में विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम बहुत ही हर्षोल्ल्लास से मनाया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बैंक ऑफ इंडिया के गुवा शाखा प्रबंधक सुदीप सिंकू एवं गुवा पश्चिम पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी मौजूद थी. सभी ने क्रांतिकारी बिरसा मुंडा एवं कोल गुरु लाको बोदरा के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर नमन किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बैंक ऑफ इंडिया गुवा शाखा वरीय प्रबंधक सह मुख्य अतिथि सुदीप सिंकू ने कहा कि वर्तमान परिवेश में शिक्षा के माध्यम से आदिवासियों को अपना अधिकार प्राप्त करना चाहिए. इस बार विश्व आदिवासी दिवस का थीम `पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण और प्रसारण में स्वदेशी महिलाओं की भूमिका` पर उन्होंने सारगर्भित विचार दिया. इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-world-tribal-day-celebrated-in-shaheed-village-rajabasa/">जगन्नाथपुर

: शहीद ग्राम राजाबासा में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर जताई खुशी 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुवा पश्चिम पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी ने कहा कि 9 अगस्त, 1995 को पहला विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया. तब से पूरे विश्व में आज के दिन यह आदिवासी दिवस मनाया जाता है. विश्व आदिवासी दिवस आबादी के अधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी सुरक्षा के लिए भी मनाया जाता है. आयोजित कार्यक्रम में प्रदीप सुरेन, मंगलदास पूर्ति, सुशील पूर्ति , जगमोहन पूर्ति, सुनीता सामड़, पंचम जार्ज व अन्य ने भी अपने-अपने विचारों को रखा. सबो ने भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की प्रशंसा करते हुए यह उम्मीद जताया कि अब उनके मार्गदर्शन में आदिवासियों को उनका न्याय एवं हक निश्चित रूप से मिलेगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-fraud-of-43-lakhs-in-the-name-of-investment-in-bitcoin-in-kumardungi-couple-including-son-arrested/">चाईबासा

: कुमारडुंगी में बिटकॉइन में निवेश के नाम पर 43 लाख की ठगी, पुत्र समेत दंपति गिरफ्तार

यह हुए कार्यक्रम में शामिल

इस अवसर पर मुख्य रूप से जीवन हांसदा, सिर्फ हांसदा, अमित सोरेन, रामदास हांसदा,अल्बर्ट डांहगा, बीर सिंह पूर्ति शंभू पूर्ति, राय कुमारी सिद्धू, राय सिद्धू, अनीता पूर्ति, यशोदा बोयपाय, ममता बोयपाय, हेमंती आईन्ड, बाह लेन कंडूलना, सुमित्रा पूर्ति, जगमोहनपुर पूर्ति, `ठाकुरा गाँव मुंडा दामू चॉपिया, जयराम चापिया व अन्य ने कार्यक्रम में शिरकत की.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही