Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : गुवा के विभिन्न क्षेत्रों में की गई मां मंगला की पूजा अर्चना, मांगा सुख समृद्धि का आशीर्वाद

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार को मां मंगला की पूजा-अर्चना की गई. इस दौरान केसरी समाज के लोगों द्वारा गुवा रेलवे स्टेशन कॉलोनी, रामनगर स्थित सेवा नगर में करुवा समाज, हरिजन समाज के लोगों ने मां मंगला की पूजा-अर्चना की. महिलाओं ने ठाकुरा पुल स्थित कारो नदी के तट पर पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा निकाली. महिलाओं ने माथे पर कलश उठाकर नंगे पांव रेलवे स्टेशन कॉलोनी स्थित पूजा स्थल पर कलश की स्थापना की. वहीं सेवा नगर में कुसुम घाट स्थित कारो नदी के तट पर पूजा-अर्चना कर महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली. [caption id="attachment_598747" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Novamundi-Kalash-Yatra-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पूजा-अर्चना में शामिल महिलाएं.[/caption] इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-government-should-start-pension-and-housing-scheme-for-drivers-union/">धनबाद

: चालकों के लिए पेंशन व आवास योजना शुरू करे सरकार- संघ

श्रद्धालुओं ने बकरे व लाल मुर्गे की बलि चढ़ाई

कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने कलश लेकर आ रही महिलाओं के रास्ते में लेट गई जिन्हें लांघ कर कलश लेकर आ रही महिलाओं ने पार किया. ऐसा माना जाता है कि कलश यात्रा के दौरान ऐसा करने से मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है शरीर निरोगी हो जाता है तथा घर में सुख समृद्धि आती है. महिलाओं ने भी मां मंगला के पूजा स्थान पर कलश की स्थापना की. पूजा समाप्ति के बाद श्रद्धालुओं ने मां मंगला से सुख समद्धि की कामना की तथा किसी ने बकरे की बलि तो किसी ने लाल मुर्गे की बलि चढ़ाई. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-goods-train-wheel-derails-in-dhori-coal-siding-track-jammed-for-two-hours/">धनबाद

: ढोरी कोल साइडिंग में मालगाड़ी का पहिया बेपटरी, ट्रैक दो घंटे जाम

पूजा के दौरान ये लोग हुए शामिल

इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं पूजा में शामिल हुईं. केसरी समाज के लोगों में विक्रम केसरी, निखिल केसरी, शत्रुधन केसरी, रंजीत केसरी, नीतीश केसरी, बेहरा पान, मनोज पान तथा करुवा समाज के लोगों में विशाल करुवा, बासुदेव करुवा, कृष्णा करुवा, मनोहर करुवा, गुरुचरण करुवा, अतुल करुवा, अभिमन्यु करुवा, बीजू करुवा, मनोज करुवा, लखींद्र करुवा सहित अन्य लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही