Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : योगा से ही शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है – स्मिता गिरी

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : योगा ही एक ऐसा माध्यम है जिससे शरीर के विभिन्न बीमारियों को ठीक किया जा सकता है. योगा से ही शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है. यह बातें महिला समिति की अध्यक्ष स्मिता गिरी ने गुवा सेल क्लब में योगा शिविर में महिलाओं को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने आगे कहा कि योगा करना आज की नई पद्धति नहीं है, योगा सदियों पहले ऋषि मुनियों द्वारा की जाती रही है. आज की जिंदगी भागदौड़ की जिंदगी है, जिसमें शरीर में अनेक तरह की बीमारियां उत्पन्न हो जाती हैं. ऐसी बीमारियों को ठीक करने का एक ही इलाज है और वह है योगा. इसे भी पढ़ेंचाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-west-singhbhums-third-consecutive-victory-defeating-gumla-by-100-runs/">चाईबासा

: पश्चिमी सिंहभूम की लगातार तीसरी जीत, गुमला को 100 रनों से हराया

सीआईएसएफ के जवान व सेल अधिकारी भी हुए शामिल

योगा करने से शरीर के साथ-साथ मन भी स्वस्थ रहता है. सात दिवसीय शिविर में सीआईएसएफ राउरकेला स्टील प्लांट के रेणुका टोप्पो के द्वारा महिलाओं को ट्रेनिंग दी जा रही है. यह सात दिवसीय योगा शिविर गुवा महिला समिति एवं संरक्षिका महिला समिति के तत्वाधान में आयोजित की गई है. इसके आयोजन के आज दूसरे दिन मंगलवार को भी काफी महिलाओं ने योगा शिविर में आकर योगा करते हुए नजर आई. योगा शिविर में सीआईएसएफ के जवान तथा सेल के अधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही