Search

नोवामुंडी : सुरक्षाबलों के सर्च अभियान में युवक धराया

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : झारखंड पुलिस एवं सीआरपीएफ की टीम ने नक्सलियों के खिलाफ सारंडा रिजर्व वन क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सर्च अभियान चला रही है. इस सर्च अभियान में पुलिस को सफलता हाथ लगी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार आधी रात को सारंडा क्षेत्र अंतर्गत गुवा थाना क्षेत्र से झारखंड पुलिस एवं सीआरपीएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाते हुए नक्सलियों को राशन पहुंचाने वाले एक युवक को हिरासत में लेकर किसी अन्य जगह पूछताछ के लिए ले गई हैं. इस संदर्भ में गुवा पुलिस एवं सीआरपीएफ टीम कुछ भी बोलने से बच रही है. हालांकि फिलहाल अभी उनसे पूछताछ की जा रही है. युवक को हिरासत में लेने से सारंडा जंगल क्षेत्र के टोंटो थाना, जराइकेला थाना सहित जेटेया थाना के गांव में नक्सली समर्थकों के बीच दहशत का माहौल है.

इसे भी पढ़ेंचाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-married-women-worshiped-vat-savitri-for-unbroken-good-luck/">चाकुलिया

: अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने की वट सावित्री की पूजा

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp