Search

 
 
 

नोवामुंडी : गुवा में युवक ने पेड़ पर फंदे से लटककर की खुदकुशी

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा थाना क्षेत्र के जाटाहाटिंग गांव में रविवार को 42 वर्षीय युवक टुन्नू पात्रों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. टुन्नू का शव घर के पास ही एक पेड़ में गमछे के सहारे लटका मिला, जिसके बाद तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए ​भिजवा दिया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-west-singhbhum-rich-in-variety-of-medicinal-plants-dr-prakash/">चाईबासा

: विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधों के मामले में पश्चिम सिंहभूम धनी – डॉ. ओम प्रकाश

पत्नी के छोड़ जाने के बाद उठाया कदम

घटना के संबंध में गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने बताया कि गुवा सेल खदान जाने वाले सड़क किनारे एक पेड़ से टुन्नु पात्रो का शव बरामद हुआ है. आत्महत्या किए जाने की आशंका है. शव को कब्जे में लेकर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार तीन दिन पूर्व टुन्नू पात्रों की पत्नी उसे छोड़ कर मायके चली गई थी. इसके बाद से टुन्नु खुद को अकेला महसूस कर रहा था और इसी तनाव में आकार उसने आत्महत्या कर ली. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही