Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : युवा कांग्रेस ने गुवा बाजार में किया शरबत वितरण

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : युवा कांग्रेस ने गुवा बाजार में रविवार को शरबत वितरण किया. शरबत वितरण का आयोजन युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सलीम कुरैशी की अध्यक्षता में किया गया. ज्ञात हो कि रविवार को गुवा में बाजार हाट लगता है. इस बाजार हाट में दूर-दूर से ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीण अपने उत्पादों को बेचने के लिए गुवा आते हैं. इसी को देखते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शरबत वितरण का आयोजन रख दूर-दूर से आने वाले ग्रामीणों को शरबत पिलाया. मौके पर युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सलीम कुरेशी, कांग्रेस के जिला सचिव भादो टोप्पो, यूथ इंटक नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष ज्वाला साहनी, सप्लाई मजदूर संघ सचिव पूर्णचंद्र राणा, प्रवीण नाग, विजय बुकरु, उदय सिंह, अजय दास सहित अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-woman-dies-after-drinking-spurious-liquor/">जमशेदपुर

: जहरीली शराब पीने से महिला की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही