Search

 
 
 

नोवामुंडी : गुवा में युवा कांग्रेस ने किया यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम का आयोजन

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : युवा कांग्रेस द्वारा जगन्नाथपुर विधानसभा उपाध्यक्ष विजय कुमार दास की अध्यक्षता में रविवार को यूथ जोड़ो-बूथ जोड़ो कार्यक्रम आयोजित हुआ. नोवामुंडी प्रखंड के गुवा में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत दर्जनों युवाओं को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई गई. कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सलीम कुरैशी, प्रवीण नाग, दिलावर शाह,अनीस पान, रुद्राक्ष त्रिपाठी, प्रभात रज्जक, राहुल पान, एमडी सोनु, पीटर लकड़ा, गोलु हेंब्रम, परविनाश तिग्गा, टिंकु दास आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-netaji-subhash-manch-will-celebrate-the-birth-anniversary-of-subhash-chandra-bose-as-a-bravery-day/">आदित्यपुर

: सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनायेगा नेताजी सुभाष मंच

10 जनवरी को चाईबासा दौरा पर रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष

इस मौके पर विजय कुमार दास ने कहा कि आगामी 10 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी दिनबंधु शर्मा के चाईबासा दौरा के बाद पूरे विधानसभा में इस कार्यक्रम को और भी गति दी जाएगी. जिसमें विधानसभा प्रभारी पूर्णचंद्र कायम, विधानसभा अध्यक्ष धीरज गागराई, जगन्नाथपुर प्रखण्ड अध्यक्ष सुशील हेस्सा एवं नोवामुंडी प्रखण्ड अध्यक्ष संजीत तिरिया भी उपस्थित रहेंगे. पूरा कार्यक्रम  झारखण्ड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिजीत राज, जिला प्रभारी कुलदीप कुमार एवं पश्चिमी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अध्यक्ष प्रीतम बंकिरा के निर्देशा पर आयोजित हुआ. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही