Noamundi (Sandip Kumar Prasad): पश्चिमी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष सह मनोहरपुर विधानसभा प्रभारी सलीम कुरैशी ने गुरुवार को मनोहरपुर के विभिन्न पंचायतों का दौरा किया. इसमें मुख्य रूप से चिड़िया, मनोहरपुर, आनंदपुर, गोइलकेरा, गुदड़ी आदि क्षेत्र शामिल थे. इस दौरे का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी के विचारों एवं क्षेत्र में किए जा रहे सांसद गीता कोड़ा के द्वारा जनहित के कार्यों से अवगत कराकर उन्हें पार्टी से जोड़ना था. उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की मजबूती पर चर्चा की. इस दौरान वे गोइलकेरा प्रखण्ड के आराहेसा पंचायत के मुखिया एवं आनंदपुर के पोसेता पंचायत के मुखिया से भी मिले और क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने को लेकर विचार विमर्श किया. मौक पर सलीम कुरैशी के साथ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-employees-of-health-and-wellness-center-refused-to-go-to-the-undertaking-of-ngo/">चाईबासा
: हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के कर्मियों ने एनजीओ के अंडरटेकिंग में जाने से किया इंकार [wpse_comments_template]
नोवामुंडी : युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष सलीम कुरैशी ने क्षेत्र का किया दौरा
Leave a Comment