Search

 
 
 

नोवामुंडी : बिजली की समस्या को लेकर जिप सदस्य ने ग्रामीणों संग की बैठक

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : नोवामुंडी प्रखंड के गांव पोखरिया टोला चुम्बरू साई, कुदापी में जिला परिषद सदस्य मानसिंह तिरिया ने गांव में बिजली ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत पर ग्रामीणों के साथ बैठक की. रविवार को आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने कहा पिछले 1 फरवरी 2021 से गांव में बिजली आपूर्ति शुरू की गई थी. बिजली आपूर्ति शुरू होने से पूर्व दोनों ट्रांसफार्मर से तेल गिर रहा था और यह ट्रांसफार्मर लगभग एक महीना चलने के बाद खराब हो गया. इसके बाद दोबारा कोई भी इस संबंध में सुध लेने तक नहीं आया. आजादी के 75 वर्ष बाद भी लोग मूलभूत सुविधा से वंचित हैं. ग्रामीण उपभोक्ता गांव में बिजली मिलने की खुशी में अपने चंदा देकर पोल लाने, पोल पर तार खींचने और पोल लगाने तक का सारा खर्च दिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mayumam-planted-saplings-at-khasmahal-sadar-hospital/">जमशेदपुर

: मायुमं ने खासमहल सदर अस्पताल में किया पौधारोपण

बिजली आपूर्ति बहाल करने को लेकर सहायक अभियंता को सौंपेंगे ज्ञापन

पोखरिया टोला चुम्बरू साई, कुदापी में ट्रांसफार्मर खराब होने को लेकर सहायक विद्युत अभियंता नोवामुंडी को हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपकर सुदूरवर्ती जंगल के ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की जाएगी. इस बरसात के समय में बच्चों की पढ़ाई व सांप बिच्छू से सुरक्षा के दृष्टिकोण से बिजली की आपूर्ति अति आवश्यक है. इसके लिए अविलंब नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की मांग की जाएगी. मौके पर जयपाल सिंह मेराल, बोजना केराई, राजेन्द्र केराई, छोटा बोयपाय, गंगा केराई, सगीर केराई, तुलसी कुई, गुरबारी कुई, बुधनी बालमुचू, जिंगी कुई, मंजू बोबोंगा सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही