Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नोवामुंडी : लिपुंगा गांव में नया हाट का जिप अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन ने किया उद्घाटन

Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : गुवा थाना क्षेत्र के लिपुंगा गांव में आज शुक्रवार को नया हाट का उद्घाटन जिप अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन ने किया. ज्ञात हो कि लिपुंगा गांव में वहां के आसपास के ग्रामीणों को अपने उत्पादों को बेचने के लिए गुवा बाजार, बड़ाजामदा बाजार तथा रोवाम गांव जाना पड़ता था. वहां के ग्रामीणों को आने-जाने की कोई सुविधा नहीं रहने के कारण अपने उत्पादों को पैदल ही लेकर बेचने जाना पड़ता था. इसी को देखते हुए लिपुंगा गांव के मुंडा चरण चाम्पिया ने गांव में बैठक कर लिपुंगा गांव में ही हाट लगाने के लिए कहा था. उसके बाद सभी ग्रामीणों के सहमति पर लिपुंगा गांव के मुंडा चरण चाम्पिया ने अपनी रैयत जमीन पर हाट लगाने का निर्णय लिया. [caption id="attachment_532465" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Novamundi-Market-Open-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बाजार में खरिददारी करती जिप अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन व अन्य लोग.[/caption] इसे भी पढ़ें : जनता">https://lagatar.in/many-complainants-narrated-their-grief-in-janata-darbar-dc-provided-financial-help/">जनता

दरबार में कई फर‍ियाद‍ियों ने सुनाया दुखड़ा, डीसी ने की आर्थिक मदद

सप्ताह में एक दिन लगेगा हाट

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि लिपुंगा गांव में सप्ताह के एक दिन शुक्रवार को हाट लगाया जाएगा. जिससे ग्रामीणों को अपने उत्पादों को बेचने के लिए अन्यत्र पैदल चलकर नहीं जाना पड़े. अपने उत्पादों को अपने ही गांव में बेच सकेंगे. हाट का उद्घाटन मुख्य अतिथि पश्चिमी सिंहभूम जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन ने फिता काट कर एवं नारियल फोड़कर तथा पूजापाठ कर किया. उद्घाटन से पूर्व मुख्य अतिथि जिप सदस्य लक्ष्मी सुरेन का स्वागत आदिवासी समाज के लोगों ने अपने रीति रिवाज के साथ किया. इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में आए गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने भी ग्रामीणों को संबोधित किया. इसे भी पढ़ें : जादूगोड़ा">https://lagatar.in/jaduguda-anm-working-on-contract-went-on-strike-health-system-collapsed/">जादूगोड़ा

: अनुबंध पर कार्यरत एएनएम गई हड़ताल पर, स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई

बच्चों को गलत रास्ते पर न जाने दें

उन्होंने कहा कि बहुत ही गर्व की बात है कि लिपुंगा गांव में भी नया हाट शुरू किया जा रहा है. लेकिन हाट लगने के दौरान ग्रामीण मुर्गा पाड़ा, हब्बा-डब्बा खेल तथा मादक वस्तुओं की बिक्री ना करें. हाट को हाट की तरह ही चलाएं ताकि ग्रामीण अपने उत्पादों की बिक्री कर अपने घर के बच्चों का लालन-पालन करें तथा उन्हें शिक्षित करें. बच्चों को गलत रास्ते पर ना जाने दें. उन्हें मादक वस्तुओं की लत ना लगाएं. कार्यक्रम के अंत में हाट में मुख्य अतिथि ने ग्रामीणों की उत्पादों की खरीदारी की. इसे भी पढ़ें : कोडरमा:">https://lagatar.in/koderma-kali-puja-begins-havan-will-be-held-on-saturday/">कोडरमा:

काली पूजा का शुभारंभ, शनिवार को होगा हवन

इस अवसर पर ये लोग हुए शामिल

इस मौके पर मुंडा चरण चाम्पिया, समाजसेवी दारा सिंह चाम्पिया, राईका गांव के मुंडा दुशासन केराई, गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव, जयपाल चाम्पिया, चुमरु चाम्पिया, जगदीश केराई, दिऊरी नरसिंह चाम्पिया, कोल्हान सेक्रेटरी बीनू सिंह चाम्पिया, नुईया गांव मुंडा धन्नु चाम्पिया, सहयोग मुंडा सोमनाथ चाम्पिया सहित विभिन्न गांव के ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही