Search

 
 
 

नोवामुंडी : गुवा शहीद दिवस को लेकर जिप अध्यक्ष ने सेल प्रबंधन से की वार्ता

 
Noamundi (Sandip Kumar Prasad): गुवा में आगामी 8 सितंबर को शहादत दिवस मनाने को लेकर जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन व झामुमो के कार्यकर्ताओं ने रविवार को गुवा सेल प्रबंधन के साथ बैठक कर चर्चा की. इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन ने कहा कि सन 1980 में गुवा में हुए गोलीकांड में 11 आदिवासी शहीद हो गए थे. उन्ही आदिवासी शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए झामुमो के द्वारा शहादत दिवस मनाया जाता है. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-in-the-meeting-of-santhali-writers-association-there-was-discussion-on-making-the-conference-a-success/">चाकुलिया

: संथाली लेखक संघ की बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने पर हुई चर्चा

विभिन्न मांगो से कराया अवगत

जिप अध्यक्ष ने सेल प्रबंधन से मांग की है कि इन दिनों गुवा में भी डेंगू अपना पैर पसार रहा है. इसकी रोकथाम के लिए सेल के विभिन्न कॉलोनी के साथ-साथ आसपास के गांव में भी डीडीटी का छिड़काव किया जाए. स्थानीय आईटीआई पास युवकों को अपरेंटिस में बहाल करने, गुवा सेल अस्पताल में नर्स की संख्या बढ़ाने, गुवा बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई करने, बहाली में स्थानीय को प्राथमिकता देने की मांग की. बैठक में जिप अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, झामुमो के कार्यकर्ताओं में वृंदावन गोप, हेमराज सोनार, मोहन महतो, राजेश गोच्छाईत, दीपक गोच्छाईत, दीपक लोहार, प्रकाश राउत सहित अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही