Search

 
 
 

'बंग विभूषण' सम्मान लेने से नोबेल विजेता अमर्त्य सेन ने किया इंकार

 
Kolkata : नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य पश्चिम बंगाल (सरकार द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार `बंग विभूषण` ग्रहण नहीं करेंगे. उनके परिवार के सूत्रों ने ये जानकारी दी. इस संबंध में सेन ने पहले ही राज्य सरकार को सूचित भी कर दिया था. गौरतलब है कि पुरस्कार समारोह का आयोजन सोमवार को कोलकाता में होना है. परिवार के एक सदस्य ने बताया, "88 वर्षीय नोबल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन इस समय यूरोप में हैं." बता दें कि माकपा नेता सुजान चक्रवर्ती ने स्कूल सेवा आयोग भर्ती घोटाले में मंत्री पार्थ चटर्जी की गिफ्तारी के बाद सेन सहित संभावित प्राप्तकर्ताओं से टीएमसी सरकार से पुरस्कार प्राप्त नहीं करने की सार्वजनिक अपील की थी.

सेन ने राज्य सरकार को पहले ही किया था सूचित

एक पारिवारिक सूत्र ने बताया कि करीब 10 दिन पहले ब्रिटेन के लिए रवाना हुए सेन ने राज्य सरकार को सूचित किया था कि जिस दिन पुरस्कार दिया जाएगा, वह भारत में नहीं होंगे और यह किसी और को दिया जाना चाहिए. सूत्र ने कहा, "जब उन्हें सूचित किया गया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि वह भारत में नहीं रहेंगे और इसे स्वीकार नहीं कर पाएंगे. इसलिए, इसे किसी और को देना सबसे अच्छा होगा." बता दें कि बंग विभूषण सम्मान के लिए अमर्त्य सेन के नाम की घोषणा शनिवार को की गई थी. गौरतलब है कि ये सम्मान पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में सेवाओं का सम्मान करने के लिए प्रदान किया जाता है. इसे भी पढ़ें –धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-news-11-india-owner-arup-chatterjee-also-cheated-former-zip-chairman-of-ten-lakh-rupees/">धनबाद:

न्यूज 11 भारत के मालिक अरूप चटर्जी ने पूर्व जिप अध्यक्ष से भी ठगे दस लाख रुपये
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही