Search

 
 
 

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया मचाडो ने की भारत की तारीफ, पीएम मोदी से बात करना चाहती हैं

मारिया मचाडो ने वेनेजुएला के 2024 राष्ट्रपति चुनाव का जिक्र किया. उन्होंने कहा, विपक्ष ने भारी बहुमत से जीत हासिल की थी, लेकिन निकोलस मादुरो सरकार ने चुनाव रद्द कर दिया.  मारिया ने कहा कि उन्होंने मादुरो को शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता छोड़ने को कहा,, लेकिन मादुरो ने सत्ता नहीं छोड़ी और देश में दमन शुरू कर दिया.
 

NewDelhi : 2025 की नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो ने भारत को महान लोकतंत्र करार देते हुए दुनिया के लिए एक आदर्श माना है. मारिया ने पीएम मोदी से बात करने की इच्छा भी जताई है. मारिया मचाडो लोकतंत्र की बहाली के लिए 20 साल से संघर्ष कर रही है. एक टीवी चैनल के साथ चर्चा करते हुए मचाडो ने कहा कि भारत वेनेजुएला का महत्वपूर्ण साथी बन सकता है. हम मिल कर कई क्षेत्रों में साथ काम कर सकते हैं.

 

मचाडो प्रधानमंत्री मोदी को स्वतंत्र वेनेजुएला में आमंत्रित करना चाहती हैं.  उन्होंने भारत की लोकतांत्रिक भूमिका की सराहना करते हुए महात्मा गांधी की अहिंसात्मक लड़ाई से प्रेरणा लेने की बात कही. कहा कि शांति रखना कमजोरी नहीं है, गांधी ने पूरी दुनिया के समक्ष यह साबित किया है. 


 
मारिया मचाडो ने वेनेजुएला के 2024 राष्ट्रपति चुनाव का जिक्र किया. उन्होंने कहा, विपक्ष ने भारी बहुमत से जीत हासिल की थी, लेकिन निकोलस मादुरो सरकार ने चुनाव रद्द कर दिया.  मारिया ने कहा कि उन्होंने मादुरो को शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता छोड़ने को कहा,, लेकिन मादुरो ने सत्ता नहीं छोड़ी और देश में दमन शुरू कर दिया.


 
मचाडो ने कहा, डोनाल्ड ट्रंप लोकतंत्र की बहाली में उनका समर्थन कर रहे हैं. उम्मीद जताई कि अंतरराष्ट्रीय दबाव को मादुरो महसूस करेंगे. उन्हें शांति से सत्ता छोड़नी होगी. मचाडो ने कहा कि वेनेजुएला में लोकतंत्र की बहाली के बाद भारत की कंपनियां ऊर्जा, इन्फ्रास्ट्रक्चर और दूरसंचार में निवेश कर सकती हैं.  

 

कहा कि भारत की लोकतांत्रिक ताकत और अनुभव वेनेजुएला के लोकतंत्र के पुनर्निर्माण में मार्गदर्शन कर सकता है. मचाडो ने कहा कि लोकतंत्र को कभी हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए. भारत जैसे बड़े लोकतंत्र की जिम्मेदारी बहुत बड़ी है. भारत दुनिया के लिए उदाहरण है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही