Search

 
 
 

साहित्य के नोबेल पुरस्कार की घोषणा, उपन्यासकार अब्दुलरजाक गुरनाह को मिलेगा अवार्ड

 
Lagatar Desk : साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार की हुई घोषणा. तंजानिया के उपन्यासकार अब्दुलरजाक गुरनाह का चयन वर्ष 2021 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है. स्वीडिस एकेडमी ने पुरस्कार की घोषणा करते हुए कहा कि अब्दुलरजाक गुरनाह ने अपनी लेखनी के जरिए उपनिवेशवाद के प्रभावों, संस्कृतियों को लेकर काफी कुछ लिखा है. उन्होंने शरणार्थियों के भाग्य का निर्धारण करने के लिए अपनी अडिग और करुणामय लेखनी के माध्यम से दुनिया के दिलों में प्रेम पैदा किया है.

10 उपन्यास और कई लघु कथाएं हो चुकी हैं पब्लिश

साहित्य में नोबेल पुरस्कार विजेता अब्दुलरजाक गुरनाह ने दस उपन्यास और कई लघु कथाएं प्रकाशित की हैं. उनकी लेखनी में शरणार्थी की समस्याएं प्रधान रही हैं. उन्होंने अंग्रेजी में 21 वर्ष की उम्र से लिखना शुरू किया, हालांकि शुरुआत में उनकी लिखने की भाषा स्वाहिली थी. फिर उन्होंने अंग्रेजी को अपनी लेखनी का माध्यम बना लिया. इसे भी पढ़ें- ह्विसिलब्लोअर">https://lagatar.in/whistleblower-frances-haugens-disclosure-facebook-fails-to-stop-fake-news-related-to-rss-in-india/">ह्विसिलब्लोअर

फ्रांसेस हौगेन का खुलासा : भारत में संघ से जुड़ी झूठी खबरों को रोकने में फेसबुक नाकाम

शरणार्थी के रूप में इंग्लैंड पहुंचे थे

अब्दुलराजाक गुरनाह का जन्म 1948 में हुआ था. वे जांजीबार द्वीप पर पले-बढ़े लेकिन 1960 के दशक के अंत में एक शरणार्थी के रूप में इंग्लैंड पहुंचे. रिटायरमेंट के पहले तक वे केंट विश्वविद्यालय, कैंटरबरी में अंग्रेजी और उत्तर औपनिवेशिक साहित्य के प्रोफेसर थे. साल 2020 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार अमेरिकी कवयित्री लुईस ग्लूक को दिया गया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही