Search

 
 
 

अमेरिका के बर्नानके, डायमंड और डायबविगो को अर्थशास्‍त्र का नोबेल

 
Stockholm : स्‍वीडेन नोबेल कमेटी ने अर्थशास्‍त्र के नोबेल पुरस्‍कार की घोषणा कर दी है. वर्ष 2022 के इकॉनमिक साइंसेज के नोबेल पुरस्‍कार के लिए अमेरिका के बेन बर्नाके, डगलस डायमंड और फिलिप डायबविगो के नाम की घोषणा की गई है. नोबेल समिति के अनुसार, डगलस डायमंड और फिलिप डायबविग ने सैद्धांतिक मॉडल विकसित किए, जो बताते हैं कि बैंक क्यों मौजूद हैं और समाज में उनकी भूमिका क्‍या है. समाज में बैंकों के बंद होने की अफवाहों से क्‍या प्रभाव पड़ सकता है और इसकी संभावना को कैसे कम किया जाए. इसे भी पढ़ें-BREAKING">https://lagatar.in/breaking-body-of-a-person-found-at-moments-resorts-in-tupudana/">BREAKING

: तुपुदाना स्थित मोमेंट्स रिजॉर्ट्स में एक व्यक्ति का शव बरामद 

बैंकों पर खतरे का दिया समाधान

उन्‍होंने बताया कि बैंक के डूबने की अफवाह उड़ते ही लोग बैंकों से अपनी जमा निकालने के लिए भागते हैं. ऐसे में उन्‍होंने सरकार की ओर से जमा बीमा को बैंक के डूबने के खतरे का समाधान बताया. जब जमाकर्ताओं को पता चलता है कि राज्य ने उनके पैसे की गारंटी दी है, तो बैंक डूबने की अफवाहों के बावजूद वे बैंकों की तरफ भागना शुरू नहीं करते. इकोनॉमिक्स का नोबेल पुरस्कार पाने वाले तीनों ही एक्सपर्ट बेन बर्नानके, डगलस डायमंड और फिलिप डायबविगो अमेरिका के हैं. तीनों ने आर्थिक मंदी के दौर में बैंकिंग सेक्टर को बेहतर करने पर रिसर्च किए और मानवता को बचाने के बेहतर तरीके बताए.

7 दिन में कुल 6 नाेबेल पुरस्कार के विजेता घोषित

मालूम हो कि 7 दिन में कुल 6 नाेबेल पुरस्कार के विजेता घोषित होते हैं. सबसे आखिर में इकोनॉमिक्स कैटेगरी का नोबेल घोषित किया जाता है. एक सप्ताह में सिर्फ पुरस्कार जीतने वाले व्यक्ति या संस्थान के नामों का ऐलान हुआ. दिसंबर में इन्हें प्राइज दिए जाएंगे. कोविड की वजह से 2020-21 के विजेता स्टॉकहोम नहीं पहुंच पाए थे. कमेटी ने इस बार इन दो साल के विजेताओं को भी स्टॉकहोम बुलाया गया है. शांति पुरस्कार का ऐलान नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में होता है और वहीं यह प्रदान किया जाता है. बाकी सभी कैटेगरीज के प्राइज स्टॉकहोम में दिए जाते हैं.
इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ranchi-land-of-86-people-will-be-acquired-for-road-notice-issued/">रांची

: सड़क के लिए 86 लोगों की जमीन का होगा अधिग्रहण, नोटिस जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही