Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तीन अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को अर्थशास्त्र का नोबेल

Advertisement
Advertisement
Stockholm:  अर्थशास्त्र के लिये नोबेल पुरस्कार की घोषणा कर दी गयी. तीन अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को अनपेक्षित प्रयोगों या तथाकथित ”प्राकृतिक प्रयोगों” से निष्कर्ष निकालने पर काम करने के लिए सोमवार को अर्थशास्त्र के 2021 के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया. नोबेल पुरस्कार से सम्मानित होने वाले अर्थशास्त्रियों में बर्कले स्थित कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के डेविड कार्ड, मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के जोशुआ डी. एंग्रिस्ट और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के गुइडो इम्बेन्स शामिल हैं.रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेस ने कहा कि तीनों ने आर्थिक विज्ञान में अनुभवजन्य कार्य को पूरी तरह से बदल दिया है.आर्थिक विज्ञान समिति के अध्यक्ष पीटर फ्रेड्रिक्सन ने कहा कि  ”समाज के लिए अहम सवालों के संबंध में कार्ड के अध्ययन और एंग्रिस्ट और इम्बेन्स के पद्धतिगत योगदान से पता चला है कि प्राकृतिक प्रयोग ज्ञान का एक समृद्ध स्रोत हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही