Search

 
 
 

नोएडा : चिरप्रतीक्षित खबर आ गयी, धमाके के साथ सुपरटेक ट्विन टावर हुआ जमींदोज, धूल का जबरदस्त गुबार उठा

 
NewDelhi : नोएडा के सेक्टर 93A से आज चिरप्रतीक्षित खबर आयी है. खबर यह कि सुपरटेक ट्विन टावर जमींदोज कर दिया गया. जानकारी के अनुसार 3700 किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल कर ट्विन टावर ढहा दिया गया. थोड़ी देर पहले तक कुतुब मीनार से ऊंचा दिखाई दे रहा ट्विन टावर धमाके के साथ मलबे में तब्दील हो गया.. जान लें कि ट्विन टावर के धराशायी होने पर आसमान में धूल का जबरदस्त गुबार उठा. कहा जा रहा है कि लगभग दो घंटे तक धूल का गुबार हवा में रहेगा. ट्विन टावर गिराने से पहले आसपास के लोगों को हटा दिया गया था.

इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/jharkhand-cm-hemant-soren-reached-state-guest-house-to-meet-congress-in-charge-avinash-pandey-political-stir-intensified/">सीएम

हेमंत सोरेन कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे से मिलने स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचे, राजनीतिक हलचल तेज

ट्विन टावर्स में ब्लास्ट के लिए तय समय पर विस्फोट हुआ

दोपहर में 2 बजकर 29 मिनट पर सुपरटेक ट्विन टावर्स में ब्लास्ट के लिए तय समय पर विस्फोट हुआ. सायरन की आवाज के बीच अचानक हर एक फ्लोर पर धमाका हुआ और ऊपर से लेकर नीचे तक दोनों ही इमारत भरभरा कर गिर गयी. कहा गया है कि  सुपरटेक के ट्विन टावर्स ध्वस्त होने के बाद धूल अगले तीन से चार दिनों तक लोगों को परेशान कर सकती है. इससे बचने के लिए बच्चों और बुजुर्गो को मास्क लगाने की जरूरत पड़ेगी. इसे भी पढ़ें :  राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-attacked-pm-modi-said-khadi-for-the-country-chinese-polyester-for-the-national-flag/">राहुल

गांधी ने पीएम मोदी पर हल्ला बोला, तंज कसा, देश के लिए खादी, राष्ट्रीय ध्वज के लिए चीनी पॉलिएस्टर!

ट्विन टावर्स गिरने से 55 हजार से 80 हजार टन मलबा निकलेगा

जानकारी के अनुसार ट्विन टावर्स गिरने से 55 हजार से 80 हजार टन मलबा निकलेगा. मलबे को सी एंड की प्लांट में निस्तारित किया जायेगा. हालांकि इसमें 3 माह से अधिक का समय लगेगा. खबर है कि मलबे में से कई हजार टन सरिया और स्टील भी निकलेगा. धूल के बड़े गुब्बार के कारण आसपास के इलाके में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए नोएडा प्राधिकरण द्वारा एंटी स्मॉग गन समेत अन्य तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है. बताया गया है कि 100 टैंकर पानी का छिड़काव कर पेड़-पौधों और घास पर जमी धूल को भी साफ किया जायेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही