Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू लोकसभा के लिए गुरुवार से नामांकन, प्रशासनिक तैयारी पूरी

25 अप्रैल तक होगा नामांकन, 26 को नामांकन की समीक्षा, 29 अप्रैल तक लिया जा सकेगा नाम वापस Medininagar:  पलामू संसदीय क्षेत्र के लिए नामांकन की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो जाएगी. प्रशासनिक स्तर पर नामांकन से संबंधित तैयारी पूरी कर ली गयी है. अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया भी गुरुवार से शुरू हो जाएगा. समाहरणालय परिसर स्थित पलामू लोकसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी शशि रंजन के समक्ष प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगे. निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय के 100 मीटर की परिधि में प्रत्याशियों की तीन गाड़ियों के प्रवेश की अनुमति होगी. वहीं निर्वाची पदाधिकारी के नाम निर्देशन कक्षा में उम्मीदवार सहित पांच व्यक्ति अंदर जा सकते हैं. नामांकन प्रक्रिया 25 अप्रैल तक चलेगी. वहीं 26 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा की जाएगी. यदि कोई प्रत्याशी अपना नाम वापस लेना चाहे तो 29 अप्रैल तक ले सकते हैं. इसे भी पढ़ें-बिहार">https://lagatar.in/voting-on-four-low-seats-in-bihar-on-19th-candidates-put-in-all-their-strength-on-the-last-day-of-campaigning/">बिहार

में 4 लोस सीटों पर मतदान 19 को, प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

उपायुक्त कार्यालय सीसीटीवी से रहेगा लैस

पलामू लोकसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त का कार्यालय सीसीटीवी से लैस रहेगा. समाहरणालय के विभिन्न प्रवेश द्वार पर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे. 18 अप्रैल से शुरू हो रहे नामांकन प्रक्रिया को लेकर पलामू लोकसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त कार्यालय के अंदर व निकास द्वार पर सीसीटीवी लगाया गया है. इसी तरह नामांकन की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी. नामांकन के दौरान विधि व्यवस्था के संधारण को लेकर समाहरणालय के विभिन्न प्रवेश द्वार पर कुल 6 दंडाधिकारियों को तैनात किया गया है. उनके साथ पुलिस बल भी मौजूद रहेगा. इसे भी पढ़ें-संयुक्त">https://lagatar.in/flood-situation-due-to-heavy-rains-in-uae-oman-pakistan-68-people-died/">संयुक्त

अरब अमीरात, ओमान, पाकिस्तान में भारी बारिश से बाढ़ के हालात, 68 लोगों की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही