Search

 
 
 

गिरिडीह लोकसभा से 7 उम्मीदवारों का नामांकन रद्द

 
Bokaro : गिरिडीह लोकसभा सीट से दर्ज नामांकन पत्रों की जांच मंगलवार को बोकारो समाहराणलय स्थित जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में हुई. गिरिडीह सीट से कुल 25 उम्मीदवारों ने नामांकन  दाखिल किया था. जांच में इनमें से 7 के नामांकन पत्र जरूरी कागजात के अभाव में रद्द कर दिया गया. इसके बाद फिलहाल चुनाव मैदान में 18 उम्मीदवार बचे हैं. जिला निर्वाची पदाधिकारी सह बोकारो की डीसी विजया जाधव ने बताया कि नामांकन वापस लेने की तिथि 9 मई है. जिन उम्मीदवारों का नामांकन पत्र रद्द किया गया है, उनमें निर्दलीय धीरन मदक, राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी नारायण गिरी, निर्दलीय इमाम सफी, राकेश रोशन घोष, राजा हक, आल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक के जयराम महतो व निर्दलीय तुलसी महतो शामिल हैं. जिन उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए हैं, उनमें से झामुमो प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो, आजसू पार्टी के चंद्रप्रकाश चौधरी, बहुजन समाज पार्टी के कमल प्रसाद, बहुजन मुक्ति पार्टी के मो. ऐनुल अंसारी, भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी के पप्पू कुमार निषाद, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के प्रमोद राम, राइट टू रिकॉल पार्टी के शिवजी प्रसाद, सर्व समाज पार्टी के सुभाष कुमार ठाकुर, लोकहित अधिकार पार्टी के ज्ञानेश्वर प्रसाद, निर्दलीय उषा देवी, उषा सिंह, कलावती देवी, जयराम कुमार महतो, द्वारका प्रसाद लाला, पूजा कुमारी, रामेश्वर दुसाध, सुनीता टुडू व सुबोध कुमार यादव शामिल हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही