Bokaro : गिरिडीह लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी जेबीकेएसएस के जयराम महतो का नामांकन पत्र आखिरकार स्वीकार हो गया. बोकारो की जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी विजया जाधव ने तीन प्रत्याशियों का नामांकन रद्द कर दिया. जयराम महतो का नामांकन वैध होने पर जेबीकेएसएस में खुशी की लहर है. यह बातें जेबीकेएसएस महिला मोर्चा की महामंत्री रजनी देवी ने मंगलवार को बोकारो कोर्ट परिसर के बाहर कहीं. उन्होंने बताया कि हम सभी को इस पल का बेसब्री से इंतजार था. अब हम चुनावी मैदान में जबरदस्त उपस्थिति दर्ज कराएंगे. उन्होंने दावा किया कि गिरिडीह से जयराम महतो की जीत सुनिश्चित है. आरोप लगाया कि केंद्र व राज्य सरकार की मिलीभगत से जयराम को चुनाव मैदान से बाहर रखने की साजिश रची गई थी, जो नाकाम साबित हुई. सच्चाई की जीत हुई. उन्होंने कहा कि जो गलत कर रहे हैं, भ्रष्टाचार में लिप्त है, आज तक विकास का काम नहीं किए हैं, ऐसे नेताओं को जयराम महतो से डर है. उन्होंने कहा कि जयराम महतो का नामांकन रद्द होने की आशंका को देखते हुए विकल्प के तौर पर पूजा कुमारी व उषा देवी का नामांकन पत्र दाखिल कराया गया था. जयराम महतो का चुनाव लड़ने का रास्ता साफ होने के बाद अब दोनों अपना नामांकन वापस लेंगी. यह भी पढ़ें : राजमहल">https://lagatar.in/jmm-rebel-lobin-hembram-files-nomination-from-rajmahal-lok-sabha-seat/">राजमहल
लोकसभा सीट से झामुमो के बागी लोबिन हेंब्रम ने किया नामांकन [wpse_comments_template]
लोकसभा सीट से झामुमो के बागी लोबिन हेंब्रम ने किया नामांकन [wpse_comments_template]
Leave a Comment