Search

 
 
 

राजमहल से दो उम्मीदवारों का नामांकन रद्द, 15 के पर्चा सही पाए गए

 
Sahibganj : जिला निर्वाचान पदाधिकारी सह साहिबगंज के डीसी हेमंत सती की मौजूदगी में राजमहल (एसटी) लोकसभा सीट से दाखिल सभी 17 प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की बुधवार को जांच की गई. जरूरी कागजात के अभाव में दो नामांकन रद्द कर दिए गए. इसमें निर्दलीय गंगाराम मालतो व नथानिएल मालतो का नामांकन शामिल है. वहीं, बाकी 15 प्रत्याशियों के नामांन वैध पाए गए हैं. इनमें भाजपा उम्मीदवार ताला मरांडी, झामुमो के विजय कुमार हांसदा, बसपा की मरियम मरांडी, समता पार्टी की लीली हांसदा, निर्दलीय लोबिन हेम्ब्रम, गोपीन सोरेन, विनोद कुमार मंडल, मुंशी किस्कू, खलीफा किस्कू, पाल सोरेन, अजीत मरांडी, महेश पहाड़िया, दीपा टुडू, सेवास्टियन हेम्ब्रम, दाउद मरांडी शामिल हैं. नामांकन पत्रों की जांच में डीसी हेमंत सती के अलावा सामान्य प्रेक्षक सौरव पहाड़ी व सहायक निर्वाची पदाधिकारी राज महेश्वरम सहित अन्य अधिकारी शमिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही