Search

 
 
 

बोकारो : पुरानी पेंशन योजना लागू, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने मनाया विजय दिवस

 
Bokaro : 1 सितम्बर से झारखण्ड सरकार के कर्मियों के लिए राज्य सरकार द्वारा पुरानी पेंशन योजना` (OPS) को लागू किये जाने की खुशी में रविवार को झारखण्ड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा बोकारो के द्वारा जिला मंत्री मनोरंजन कुमार निराला के नेतृत्व में स्थानीय परिसदन बोकारो में विजय दिवस के रूप कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप मोर्चा के नगर महासचिव मन्टु कुमार यादव को पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला मंत्री ने कहा कि महासंघ ने सरकार गठन के साथ प्रारम्भ से हेमन्त सोरेन जी को धरना/ प्रदर्शन के माध्यम से उनके चुनावी वादे को याद कराते रहे, जिसका प्रतिफल आज राज्य के वैसे लाखों कर्मियों का भविष्य सुरक्षित हुआ है. सभी कर्मी राज्य सरकार को OPS लागू करने के लिए धन्यवाद दे रहे हैं. उसी कड़ी में यह कार्यक्रम है. कार्यक्रम में राजेश कुमार पाण्डेय, अभय शर्मा, मो. सज्जाद आलम,  मणिशंकर कुमार, समन कर्मकार, नवीन कुमार, देदेश उपाध्याय, संजय कुमार, मनिष कुमार, लखिश्वर मराण्डी, राजेश कुमार गुप्ता, ब्रजेश कुमार, मेघराय टुडू, अजय कुमार, चन्दन कुमार, शांति डे, कमलेश कुमार, प्रेमशंकर राम, सोमनाथ सिंह, संजय कुमार गोराई, राज कृष्ण राज, दीपक कुमार, मिथिलेश कुमार सहित कई कर्मी उपस्थित होकर एक-दूसरे को लड्डु खिलाकर खुशियों का इजहार किया. इसे भी पढ़ें–न">https://lagatar.in/neither-the-opposition-demanded-nor-the-governor-gave-instructions-so-why-spend-lakhs-on-this-session-raghuvar/">न

विपक्ष ने मांग की, ना राज्यपाल ने निर्देश दिया, तो विस सत्र पर लाखों का खर्च क्यों: रघुवर [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही