Search

 
 
 

रिम्स के अराजपत्रित कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर किया काम, 25 जून को प्रशासनिक भवन की करेंगे तालाबंदी

 
Ranchi : रिम्स के अराजपत्रित कर्मचारियों ने शनिवार को काला बिल्ला लगाकर चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत की. इसके तहत विभिन्न तारीखों में अलग- अलग तरह से विरोध प्रदर्शन करेंगे. इसके तहत मौन प्रदर्शन, कलमबंद हड़ताल भी करेंगे. वहीं मांगें नहीं माने जाने पर 25 जून को प्रशासनिक भवन में तालाबंदी और 27 जून को ओपीडी सेवा बंद कराने की भी बात कही है.

डबल ईपीएफ कटौती के अलावा भी हैं अन्य मुद्दे

रिम्स अराजपत्रित कर्मचारी संघ के सदस्यों ने बताया कि वे डबल ईपीएफ कटौती पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं. उनका आरोप है कि इपीएफ में कटौती वित्तीय अनियमितता की ओर इशारा कर रहा है. मंत्री के आदेश के बाद भी कटौती नहीं रोकी गयी है. साथ ही कर्मचारियों की मांग है कि अवैध रूप से वसूली गयी राशि को लौटाया जाना चाहिए. इसके अलावा दस साल से अधिक समय से काम कर रहे लोगों को समायोजित करना चाहिए. वहीं उन्होंने मांग की है कि इसके लिए दोषी कर्मियों को चिन्हित कर दंडित किया जाना चाहिए.

निदेशक कार्यालय के द्वारा दिया गया था 15 दिन का समय

बता दें कि ईपीएफ वसूली के विरोध में संघ के सदस्यों ने बीते दिनों निदेशक कार्यालय के समक्ष धरना दिया था. जिसके बाद 31  मई को उन्हें निदेशक कार्यालय से 15 दिनों का समय मांगा गया था. इसे भी पढ़ें – आदिवासी">https://lagatar.in/bandhus-who-talk-about-tribal-interest-become-government-agents-at-the-time-of-getting-justice-deepak-prakash/">आदिवासी

हित की बात करनेवाले ‘बंधु’ न्याय दिलाने के वक्त बन जाते हैं सरकारी एजेंट : दीपक प्रकाश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही