Search

 
 
 

रांची रेल मंडल के पकरा स्टेशन में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य पूरा, बन रहा फुट ओवरब्रिज

 
Ranchi : रांची रेल मंडल के हटिया- बंडामुंडा रेलखंड का दोहरीकरण कार्य हो रहा है. इसके तहत पकरा स्टेशन को अपग्रेड किया जा रहा है. गुरुवार को ट्रेनों के परिचालन की आधुनिक पद्धति इलेक्ट्रॉनिक को लेकर प्री- नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूरा हुआ. अब यहां भी इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पद्धति द्वारा कंप्यूटर के माध्यम से ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा. इस पद्धति के द्वारा ट्रेनों की संरक्षा में वृद्धि होगी. ट्रेनों का परिचालन पहले से ज्यादा सुगम हो जाएगा.

दोहरीकरण का कार्य पूरा

जून माह में बकसपुर स्टेशन में नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था. हटिया- बंडामुंडा रेलखंड के दोहरीकरण के अंतर्गत हटिया से गोबिंदपुर रोड स्टेशन तक पटरियों के दोहरीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है. दोहरी लाइन से ट्रेनों का परिचालन हो रहा है. नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के पहले पकरा स्टेशन पर पुरानी स्टेशन बिल्डिंग के स्थान पर नई स्टेशन बिल्डिंग एवं यात्रियों की सुविधा के लिए नये प्रतीक्षालय का भी निर्माण किया गया है. साथ ही हाइ लेवल प्लेटफार्म तथा एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने के लिए फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य किया जा रहा है.

ये रहे मौजूद

इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पद्धति के कार्य पूरा होने के अवसर पर पकरा रेलवे स्टेशन पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) मनीष कुमार, उप मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता (निर्माण) मनोज पीपल,  वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक आदित्य कुमार चौधरी, उप मुख्य अभियंता (निर्माण) राम प्रताप मीणा, मंडल परिचालन प्रबंधक श्रीनिवास सामंत, मंडल विद्युत अभियंता (निर्माण) कवीन्द्र चौधरी एवं अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- 36">https://lagatar.in/raj-babbar-sentenced-to-two-years-in-36-year-old-case/">36

साल पुराने मामले में राज बब्बर को दो साल की सजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही