Search

कोल्हान विश्वविद्यालय में शिक्षकेतर कर्मी होंगे बहाल, पद चिह्नित कर जेएसएससी को भेजा जायेगा प्रस्ताव

Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय समेत राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में तृतीय और चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है. नियुक्ति को लेकर रोस्टर क्लीयर होने के बाद विश्वविद्यालयों को पद चिह्नित कर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के पास प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया है. विश्वविद्यालयों में लंबे समय से शिक्षकेतर कर्मचारियों के पद रिक्त हैं, जिस वजह से विश्वविद्यालय समेत कॉलेजों में काम-काज प्रभावित हो रहा है. इसे भी पढ़ें : Ind">https://lagatar.in/ind-vs-aus-india-all-out-for-400-runs-in-nagpur-test-lead-of-223-runs/">Ind

vs Aus : नागपुर टेस्ट में 400 रन पर ऑल आउट हुआ भारत, 223 रन की लीड
केवल कोल्हान विश्वविद्यालय की बात की जाये, तो यहां वर्तमान में तृतीय वर्गीय कर्मचारियों के 1506 पद स्वीकृत हैं, जबकि चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों के 566 पद स्वीकृत हैं. इस तरह विश्वविद्यालय पीजी डिपार्टमेंट एवं कॉलेजों को मिला कर तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों के कुल 2072 स्वीकृत पद हैं. इनमें से अनेक कर्मचारी सेवानिवृत हो चुके हैं. इसके अलावा विश्वविद्यालय से लेकर कॉलेजों तक में छात्र संख्या भी बढ़ी है. कर्मचारियों की कमी की वजह से कई गैर शैक्षणिक कार्य शिक्षकों को भी करने पड़ रहे हैं. इस कारण कॉलेजों में पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है. हालांकि कोल्हान समेत राज्य भर के विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की भी काफी कमी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp