Search

 
 
 

उत्तर, पश्चिम, मध्य भारत गर्मी और लू की चपेट में, पूर्वोत्तर, दक्षिण भारत में बारिश, आंधी, वज्रपात की घटनाएं

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधीन स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) ने आयुष मंत्रालय के समन्वय से गर्मी के मौसम के लिए सलाह जारी की है. बढ़ रहे तापमान के बीच लोगों से ठंडे पेय पदार्थों के सेवन करने का सलाह दी है.
 

NewDelhi : पूरा उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत इन दिनों भीषण गर्मी और लू से कराह रहा है,  राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, यूपी, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र आदि राज्य के लोगों को प्रचंड गर्मी झेलनी पड़ रही है.  

 

खबर है कि अगले सात दिनों के लिए मौसम विभाग ने  इन राज्यों में लू चलने और तापमान 45 डिग्री के पार जाने का अलर्ट जारी किया है.  कहा है कि पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बेहद गर्म रातें होंगी.

 

मौसम विभाग ने इन राज्यों सहित मध्य प्रदेश और विदर्भ में भीषण लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.  राजस्थान के बाड़मेर में पारा पिछले 24 घंटों में 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

 

दिल्ली एनसीआर के शहरों में भी दिन का तापमान 42-43 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया. यूपी के बांदा में सोमवार को अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री पर पहुंच गया.

 

दिल्ली में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. मौसम विभाग का आकलन है कि अगले तीन दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री और बढ़ सकता है. यूपी के पश्चिमी हिस्सों में भीषण लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है.

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधीन स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) ने आयुष मंत्रालय के समन्वय से गर्मी के मौसम के लिए सलाह जारी की है. बढ़ रहे तापमान के बीच लोगों से ठंडे पेय पदार्थों के सेवन करने का सलाह दी है.

 

साथ ही योगभ्यास करने को कहा है पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, दोपहर के समय सीधी धूप से बचने, हल्के सूती कपड़े पहनने और मौसमी फल और इलेक्ट्रोलाइट युक्त तरल पदार्थों का सेवन करने का सुझाव दिया गया है.

 

कहा है  है कि  शिशु, बच्चे, गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग,  कामगारों के अलावा हृदय रोग और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों से पीड़ित लोग लू की स्थिति में विशेष ध्यान दें  

 

अहम खबर यह भी है कि जहां उत्तर-पश्चिम भारत का बड़ा हिस्सा भीषण गर्मी और लू से झुलस रहा है, वहीं पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में तेज बारिश, आंधी, वज्रपात  और ओलावृष्टि की घटनाएं हो रही हैं.

 

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ, समुद्री नमी और ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के असर के कारण देश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव दिख रहा है.  

 

उत्तर-पश्चिम भारत पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी राज्यों में बारिश और तेज हवाएं चल रही है. बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से लगातार नमी बने रहने की वजह से  पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी- तूफान की स्थितियां बन रही हैं.

 

जबकि ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण और गर्म सतही हवाओं का असर उत्तर भारत में लू की स्थिति बना रहा है. मौसम विभाग  के अनुसार असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश सहित त्रिपुरा में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा.

 

इन राज्यों में 115.5 मिमी तक बारिश होने की संभावना जताई गया है. वज्रपात का खतरा भी बना हुआ है.  इसके अलावा केरलम, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करे  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही