Search

 
 
 

नॉर्वे : Helle Lyng के पोस्ट पर राहुल ने लिखा, कॉम्प्रोमाइज्ड पीएम, सवालों से भागने पर भारत की छवि पर असर पड़ता है

नॉर्वे स्थित भारतीय दूतावास ने हेले लिंग को टैग करते हुए लिखा, हम शाम 9:30 बजे रेडिसन ब्लू प्लाजा होटल में प्रधानमंत्री की यात्रा के संबंध में एक प्रेस ब्रीफिंग का आयोजन कर रहे हैं. आप वहां आकर अपने  सवाल पूछ सकती हैं. आपका स्वागत है.
 

Oslo/NewDelhi : नॉर्वे की महिला पत्रकार हेले लिंग (Helle Lyng) द्वारा एक्स पर किये गये पोस्ट पर कि पीएम मोदी  मीडिया से बातचीत क्यों नहीं कर रहे हैं? नॉर्वे स्थित भारतीय दूतावास सहित राहुल गांधी ने अलग-अलग प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

 

 

भारतीय दूतावास ने हेले लिंग को टैग करते हुए लिखा, हम शाम 9:30 बजे रेडिसन ब्लू प्लाजा होटल में प्रधानमंत्री की यात्रा के संबंध में एक प्रेस ब्रीफिंग का आयोजन कर रहे हैं. आप वहां आकर अपने  सवाल पूछ सकती हैं. आपका स्वागत है.

 

दरअसल  हेले लिंग ने एक वीडियो अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट लिखा था कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरे सवाल का जवाब नहीं दिया. मुझे उनसे ऐसी उम्मीद नहीं थी.

 

 

हेले लिंग ने कहा कि वर्ल्ड प्रेस इंडेक्स में नॉर्वे पहले स्थान पर है, जबकि भारत 157वें स्थान पर है. इस मामले में भारत फिलिस्तीन, अमीरात और क्यूबा से प्रतिस्पर्धा कर रहा है. साथ ही हेले लिंग ने कहा कि जिन शक्तियों के साथ हम सहयोग करते हैं, उनसे सवाल करना हमारा कर्तव्य  बनता है.


     
अहम खबर यह भी है कि नॉर्वे की महिला पत्रकार हेले लिंग के इस पोस्ट पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. प्रधानमंत्री मोदी पर हमलावर होते हुए उन्होंने  एक्स पर वीडियो साझा  किया है.

 

उन्होंने लिखा कि जब छिपाने के लिए कुछ नहीं होता, तो डरने की भी कोई बात नहीं होती. जब दुनिया एक कॉम्प्रोमाइज्ड प्रधानमंत्री को कुछ सवालों से घबराते और भागते हुए देखती है, तो भारत की छवि पर क्या असर पड़ता है?

 

बता दें कि पीएम मोदी नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में वहां के प्रधानमंत्री जोनस गाहर स्टोरे के साथ जॉइंट प्रेस ब्रीफिंग में शामिल हुए.

 

जॉइंट स्टेटमेंट में दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने हर तरह के आतंकवाद और हिंसा से लबरेज उग्रवाद की कड़ी निंदा की, इसमें सीमा पार आतंकवाद का जिक्र किया गया.

 

पीएम मोदी जब प्रेस ब्रीफिंग के बाद हॉल से बाहर जाने लगे, तभी हेले लिंग ने कहा कि मोदी  मीडिया से बातचीत क्यों नहीं कर रहे हैं?  वह मानवाधिकार पर जवाब चाहती थी. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करे   


 
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही