Search

 
 
 

नेता नहीं, भाई-बेटा बनकर करूंगा सेवा : मनीष जायसवाल

 
भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने विष्णुगढ़ में किया जनसंपर्क देशहित में फिर से मोदी सरकार बनाने की अपील की Vishnugarh, Hazaribagh: सदर विधायक और हजारीबाग लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल जनसंपर्क अभियान के क्रम में बुधवार को विष्णुगढ़ पहंचे. सुबह सात मिल चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. कार्यक्रम के तहत भाजपा प्रत्याशी ने प्रखंड के पूर्वी और उत्तरी क्षेत्र के गांवों में आमजनों से मुलकात कर लोकसभा चुनाव में जीत का आशीर्वाद मांगा. जनसंपर्क के दौरान मनीष जायसवाल ने लोगों से कहा कि सशक्त, खुशहाल व विकसित भारत के लिए एक बार फिर से देश में भारी बहुमत से मोदी सरकार बनाएं. इसके लिए आप सबों से जीत का आशीर्वाद चाहिए. कहा कि सदर विधानसभा की तरह ही पूरे हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की जनता के लिए नेता नहीं, बल्कि बेटा और भाई बन कर सेवा करंगा. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-grand-alliance-workers-burnt-the-effigy-of-pm-modi/">लातेहार

: पीएम मोदी का महागठबंधन के कार्यकर्ताओ ने फूंका पुतला

अखाड़ा चौक पर स्वागत, महिलाओं ने उतारी आरती

अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत सदर विधायक ने प्रखंड क्षेत्र के बनासो, करगालो, अलचजामो, सिरय, सारुकूदर, ऊंचा घाना, चटकरी, जोबर, गालहोबार, खरकी, बलकमक्का, बंदखारो, चानो, नावातांड, नवादा, विष्णुगढ़ अखाड़ा चौक, हॉस्पिटल चौक, आठ माइल चौक में जनसंपर्क किया. अखाड़ा चौक पर समर्थकों ने गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत करते हुए फूल-मालाओं से लाद दिया. वहीं, महिलाओं ने उनकी आरती उतार कर लोकसभा चुनाव में भारी मतों से विजयी होने की कामना की. जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान के दौरान जायसवाल के साथ मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल और कार्यकर्ताओं का कारवां था. अखाड़ा चौक पर स्वागत करने वालों में चेडरा मुखिया निर्मल कुमार, नवीन मिश्रा, राजेंद्र मिश्रा, संतोष कुमार, विकास स्मिथ, एमएन सिंह समेत समर्थकों की भारी भीड़ थी. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-defense-minister-will-come-to-itkhori-on-march-15-preparations-discussed-in-bjp-meeting/">लातेहार

: 15 मार्च को इटखोरी आएंगे रक्षामंत्री, भाजपा की बैठक में तैयारी पर चर्चा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही