Search

 
 
 

वर्ष 2021 की जनगणना नहीं कराना बाबासाहेब के संविधान को खत्म करने की साजिश : कांग्रेस

 
 New Delhi : कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा 2021 की जनगणना नहीं कराना बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर के संविधान को खत्म करने की साजिश है. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री मोदी पर जहरीली भाषा के इस्तेमाल का आरोप भी लगाया. पीएम मोदी ने रविवार को राजस्थान की एक चुनावी सभा में कहा था कि अगर कांग्रेस केंद्र में सत्ता में आती है तो वह लोगों की संपत्ति लेकर मुसलमानों को बांट देगी.

देश के संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यक समुदाय का है

पीएम मोदी ने यह बात पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के एक बयान का हवाला देते हुए कही, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यक समुदाय का है. रमेश ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, प्रधानमंत्री जहरीली भाषा में दुनिया भर की बातें बोलते हैं. उन्हें एक सीधे से सवाल का जवाब भी देना चाहिए. उन्होंने कहा, 1951 से हर दस साल के बाद जनगणना होती आ रही है. इससे अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की आबादी का वास्तविक डेटा सामने आता है. इसे 2021 में कराया जाना चाहिए था, लेकिन आज तक किया नहीं गया. इस पर प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं? रमेश ने आरोप लगाया कि यह बाबासाहेब आंबेडकर के संविधान को खत्म करने की साजिश है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही