Search

 
 
 

लातेहार: सरकार कर्मचारियों की मांगों पर विचार नहीं कर रही है - कुजूर

 
Latehar: अनुसचिवीय कर्मचारी (समाहरणालय संवर्ग) और मनरेगा कर्मचारी संघ सोमवार को भी हड़ताल पर डटे रहे. दोनों संघों के कर्मचारी समाहरणालय के समक्ष धरना पर बैठे रहे. लगातार हो रही बारिश भी उनके हौसलों को कम नहीं कर पा रही है. बारिश में भी टेंट लगाकर कर्मी हड़ताल में डटे हैं. बता दें कि अनुसचिवीय कर्मचारी संघ अपने नौ सूत्री मांगों को लेकर पिछले 22 जुलाई से ही हड़ताल में है. संघ लातेहार के अध्यक्ष सुरजा कुजूर ने बताया कि सरकार कर्मचारियों की मांगों पर कोई विचार नहीं कर रही है. बाध्य होकर कर्मचारी हड़ताल में हैं. उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह सरकार का ह्रदय परिवर्तन के लिए कई कार्यक्रम किये गये. एक अगस्त को सरना स्थल पर जाकर प्रार्थना की गयी. सुरजा ने कहा कि दो अगस्त को मस्जिद में, तीन अगस्त को चर्च व गिरजाघर में, पांच अगस्त को मंदिर में, छह अगस्त को गुरुद्वारा जाकर सरकार के ह्दय परिवर्तन के लिए प्रार्थना की गयी. लेकिन सरकार पर इसका कोई असर नहीं पड़ा. सात अगस्त को हड़ताली कर्मचारियों ने झारखंड सरकार के ह्रदय परिवर्तन के लिए हवन कार्यक्रम भी किया. उन्होंने कहा कि सरकार से इस बार कर्मचारी आर या पार की मूड में हैं. धरने पर सचिव मनोज पासवान, कोषाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष सच्चिदानंद कुमार, संरक्षक गोवर्धन राम, देवनाथ उरांव, आशीष कुमार, बृजकिशोर तिवारी, जयकुमार सिंह, विजय कुमार रजक, महेंद्र सिंह, पंकज शाहदेव, अशोक पासवान, अखिलेश टोप्पो, रामनरेश राम, पुष्पेंद्र पांडेय व अनिमेष कुमार समेत संघ के सभी कर्मी मौजूद थे. वहीं दूसरी ओर मनरेगा कर्मचारी संघ भी पिछले 22 जुलाई से आंदोलनरत है. संघ के अध्यक्ष मो मेराजुल हक ने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर कोई विचार नहीं कर रही है. अगर मांगों को पूरा नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जायेगा. इसे भी पढ़ें - अदानी">https://lagatar.in/if-demand-for-jpc-probe-into-adani-case-not-met-will-protest-nationwide-congress/">अदानी

मामले में जेपीसी से जांच की मांग पूरी नहीं हुई,  तो देशव्यापी प्रदर्शन करेंगे, माधवी बुच इस्तीफा दें : कांग्रेस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही