Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बरही में लगे वाटर एटीएम से नहीं टपकता एक बूंद भी पानी, बना शोपीस

Jaideep Sinha Barhi: हजारीबाग की तरह बरही में भी वाटर एटीएम का बुरा हाल है. प्रखंड मुख्यालय में पांच और चौपारण में लगे एक वाटर एटीएम से एक बूंद भी पानी नहीं टपका. लोगों की प्यास बुझाए बिना ही करीब 48 लाख की पेयजल योजना सूख गई. जनता को सस्ते और शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 2019-20 में बरही के प्रखंड, अनुमंडलीय अस्पताल, थाना और अनुमंडल कार्यालय परिसर सहित चौपारण थाना व प्रखंड परिसर में कुल 6 वाटर एटीएम लगाए गए थे. एक रुपए प्रति लीटर इस एटीएम से जनता को पानी उपलब्ध कराया जाना था. लेकिन जिस उद्देश्य से वाटर एटीएम लगाया गया था, वह उद्देश्य अधूरा ही रह गया.    

वाटर एटीएम किसने लगवाया नहीं मालूम- बीडीओ

हैरत की बात यह है कि अधिकारियों को भी इस बात की जानकारी नहीं है. यहां एटीएम काउंटर कहां से बना, किसने लगाया, इसकी देखरेख कौन विभाग करेगा और कब चालू होगा, यह बात बरही में रहस्य बना हुआ है. मामले को लेकर बीडीओ सीआर इंदीवर ने बताया कि वह स्वयं इसकी जानकारी ले रही हैं. वाटर एटीएम किसने लगवाया उन्हें नहीं मालूम. इस संबंध में डीसी और पीएचडी से भी शिकायत की गई है. लेकिन अब तक किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं मिली है.

फोंट्स प्राइवेट लिमिटेड ने लिया था ठेका 

छानबीन करने के बाद पता चला कि वाटर एटीएम लगाने का जिम्मा फोंट्स प्राइवेट लिमिटेड रांची ने लिया था. प्रोपराइटर दीपक कुमार ने बताया कि एक वाटर एटीएम के लिए करीब आठ लाख रुपए की योजना थी. बरही के छह स्थानों के लिए पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने उन्हें पचास लाख रुपए उपलब्ध करवाए थे. सभी स्थान पर वाटर एटीएम स्थापित भी किया गया था.

सियासी द्वंद्व में नहीं हो सका उद्घाटन

परंतु वर्तमान और पूर्व विधायक के सियासी द्वंद्व में इसका उद्घाटन नहीं हो सका. जिसकी वजह से आज तक वाटर एटीएम काउंटर शुरु नहीं हो सका. इसके लिए कई बार प्रयास भी किए गए, परंतु प्रशासनिक इच्छा शक्ति के अभाव में एटीएम काउंटर की योजना अधर में लटकी रही. अब तक कई एटीएम काउंटर खराब हो चुके हैं. कहीं बोरिंग, तो कहीं पुर्जे भी चोरी हो चुके हैं.  इस योजना के संवेदक दीपक कुमार ने बताया कि मामले को लेकर पत्र निर्गत हुए हैं. जल्द ही वाटर एटीएम शुरु किया जाएगा.

जनहित की योजनाओं को नजरंदाज करना समझ से परे- मनोज कुमार यादव

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-494.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि जनहित की योजनाओं को नजरंदाज करना समझ से परे है. सत्तासीन विधायक और नेता लूट-खसोट में लगे हैं. वाटर एटीएम स्थापित होने के बावजूद कमीशन नहीं मिलने के कारण अधिकारियों और विधायक ने उद्घाटन नहीं होने दिया. उन्होंने कहा कि आज पानी के लिए त्राहिमाम मचा है, परंतु शुद्ध और सस्ता पेयजल उपलब्ध करवाने वाले काउंटर उद्घाटन के अभाव में सालों से बंद है. अधिकारी और विधायक को इसकी जानकारी तक नहीं है, यह हास्यास्पद है.

पूरी जानकारी लेकर कार्ययोजना को मूर्त रूप देंगे- अकेला

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-493.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बरही विधायक उमाशंकर अकेला ने वाटर एटीएम पर अनभिज्ञता जताते हुए आरोप को बेबुनियाद बताया. उन्होंने कहा कि इस संबंध में आज तक न तो संवेदक और न ही अधिकारी ने संपर्क किया है. किसी जनता की भी शिकायत नहीं आयी है. पूरी जानकारी लेकर इस कार्ययोजना को मूर्त रूप देने का काम करेंगे. इसे भी पढ़ें: इटकी">https://lagatar.in/land-of-55-people-will-be-acquired-for-the-widening-of-tatkundo-road-from-itki-power-house/">इटकी

से टाटकुंडो पथ का चौड़ीकरण : 55 लोगों की 4.602 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही