Search

 
 
 

शिमला नहीं, अब 13-14 जुलाई को बेंगलुरु में होगी विपक्षी दलों की बैठक

 
  • पुणे में एनसीपी चीफ शरद पवार ने बैठक की जगह बदलने का किया ऐलान
Pune : विपक्षी दलों की शिमला में प्रस्तावित बैठक रद्द कर दी गई है. लोकसभा चुनावों के मद्देनजर महागठबंधन की कवायद में जुटे विपक्षी दलों की दूसरे चरण की बैठक अब बेंगलुरु में होगी. इससे पहले तक कहा गया था बैठक का आयोजन शिमला में किया जाएगा, लेकिन अब एनसीपी चीफ शरद पवार ने बैठक की जगह बदलने की ऐलान किया है. उन्होंने जानकारी दी है कि बेंगलुरु में 13 और 14 जुलाई को बैठक का आयोजन किया जाएगा. पुणे में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शरद पवार ने बताया कि अगली बैठक में बीजेपी के खिलाफ रणनीति बनाने पर चर्चा होगी. शरद पवार ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पटना में विपक्षी दलों की बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बैचेन हो गए हैं. पटना में 23 जून को विपक्षी दलों की बैठक में एनसीपी समेत 15 विपक्षी दलों ने हिस्सा लिया था. बैठक के बाद विपक्ष ने एकमत होकर कहा था कि मिलकर लड़ेंगे. इसके बाद अगली बैठक 12 जुलाई को शिमला में प्रस्तावित की गई थी.

पहले शिमला में 12 जुलाई को तय हुई थी दूसरी बैठक

23 जून को पटना में 15 विपक्षी दलों की एकजुटता बैठक हुई थी. इसमें ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, एमके स्टालिन समेत छह राज्यों के सीएम और अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे, महबूबा मुफ्ती समेत 5 राज्यों के पूर्व सीएम शामिल हुए थे. राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी बैठक में मौजूद रहे थे. बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव और पीएम नरेंद्र मोदी व बीजेपी को सत्ता से हटाने को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई थी. बैठक के बाद सभी नेताओं ने साझा प्रेस कांफ्रेंस भी की थी. इसमें सभी नेताओं ने कहा था कि आगामी लोकसभा चुनाव में एकजुटता पर सहमति बनी है. अगले महीने होने वाली अगली बैठक इसे अंतिम रूप दिया जायेगा. दूसरी बैठक में सीट बंटवारे पर चर्चा होगी. तय होगा कि कौन कहां से लड़ेगा. तब प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि हम 12 जुलाई को शिमला में फिर से मिल रहे हैं, जिसमें हम एक सामान्य एजेंडा तैयार करेंगे. हमें हर राज्य में अलग-अलग तरह से काम करना पड़ेगा.
इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/24-dsps-of-jharkhand-became-ips-they-got-promotion/">झारखंड

के 24 डीएसपी बने IPS, इन्हें मिली प्रोन्नति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही