Search

नोटबंदी 2 : महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने कसा तंज-मोदी सरकार के सारे दावे पलट गये

Hazaribag : हजारीबाग महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज नारायण भगत ने 2000 रुपये की नोटबंदी को लेकर मोदी सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि नोटबंदी के तानाशाही फैसले के बाद इस नोट को लाया गया था और दावा किया गया था कि इससे कालाधन और भ्रष्टाचार खत्म हो जायेगा. लेकिन मोदी सरकार द्वारा बिना सोचे-समझे लिये गये फैसले के सारे दावे पलट गये. केंद्र की भाजपा की मोदी सरकार से गुजारिश है कि ऐसे बचकाने फैसले लेना बंद करें. (पढ़ें, बनवारी">https://lagatar.in/banwari-sahu-college-got-b-grade-recognition-from-naac/">बनवारी

साहु कॉलेज को नैक से बी ग्रेड की मान्यता मिली)

आम आदमी को फिर से बैंकों की कतार में लगाया जायेगा

सरकार और आरबीआई का कहना है कि 30 सितंबर तक 2000 रुपये का नोट चलन में रहेगा. मनोज नारायण भगत ने सवाल उठाया कि क्या कोई दुकानदार किसी आम आदमी से 2000 का नोट स्वीकार करेगा. इस फैसले के बाद बाजार में अफरातफरी रहेगी. बैंकों में एक बार में 10 नोट से ज्यादा जमा नहीं हो सकते हैं. मतलब फिर से आम आदमी को बैंकों की कतार में लगाया जायेगा. इसे भी पढ़ें : जमीन">https://lagatar.in/land-businessman-anil-yadavs-main-accused-in-the-murder-case-surrendered/">जमीन

कारोबारी अनिल यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp