Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग के जाने माने कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद कुमार सिन्हा का निधन

धान की उन्नत किस्मों की खोज की थी

Hazaribagh: हजारीबाग के जाने माने कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद कुमार सिन्हा का गुरुवार रात करीब 1:30 निधन हो गया. बताया जाता है कि वे एक महीने से अधिक समय से बीमार थे. उनका इलाज मेडिका हॉस्पिटल में चल रहा था. डॉ. प्रमोद हजारीबाग के मासीपीढ़ी स्थित आईसीएआर, दिल्ली की अधीनस्थ संस्था केंद्रीय चावल अनुसंधान सेंटर से रिटायर हुए थे.

उन्होंने धान की कई उन्नत किस्मों की खोज की थी. इससे कृषि क्षेत्र में काफी बदलाव हुआ था. इससे किसानों को काफी फायदा हुआ था. उनकी पत्नी के अलावा दो पुत्र और एक पुत्री भी चिकित्सक हैं. उनके बड़े पुत्र डॉ. अभिषेक कुमार शहर के जाने माने सर्जन हैं. फ़िलहाल दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सेवारत हैं. डॉ. अभिषेक कुमार की पत्नी डॉ. स्नेहलता महिला रोग विशेषज्ञ चिकित्सक हैं. वे हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सेवारत हैं. इनके छोटे पुत्र डॉ. अनुव्रत हांगकांग में ऑर्थोपेडिक सर्जन हैं.

इसे भी पढ़ें-ब्लैक">https://lagatar.in/one-person-from-hazaribagh-died-due-to-black-fungus-treatment-was-going-on-in-ranchi/75958/">ब्लैक

फंगस से हजारीबाग के एक व्यक्ति की मौत, रांची में चल रहा था इलाज

विधायक ने शोक व्यक्त किया

सदर विधायक मनीष जायसवाल ने डॉ. प्रमोद कुमार सिन्हा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को दुख की इस घड़ी में हिम्मत प्रदान करने की कामना की. विधायक ने कहा कि डॉ. प्रमोद का संपूर्ण जीवन कृषि संबंधी अनुसंधान में व्यतीत हुआ. उनके निधन समाज के लिए विशेषकर कृषि जगत और कृषकों के लिए अपूरणीय क्षति है.

[wpse_comments_template]

इसे भी पढ़ें- रांची:">https://lagatar.in/slot-published-for-vaccination-on-may-29-and-30-at-4-pm/76072/">रांची:

शाम 4 बजे 29 व 30 मई को वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट पब्लिश

इसे भी पढ़ें-   आरोप:">https://lagatar.in/accusation-corruption-in-ranchi-bau-admission-sc-selected-in-ews-quota/75965/">आरोप:

रांची BAU के एडमिशन में चल रहा करप्शन, EWS कोटे में SC का हुआ चयन    

इसे भी पढ़ें-   हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-society-ostracized-daughters-gave-shoulder-mothers-bier/69558/">हजारीबाग

में परिवार को समाज ने किया बहिष्कृत तो बेटियों ने मां की अर्थी को दिया कंधा             

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही