Search

बिहार में खेला न कुछ खास, एनडीए सरकार पास

  • नीतीश सरकार ने साबित किया विश्वास मत
  • सीएम नीतीश पर जम कर बरसे तेजस्वी
Gyanvardhan Mishra Patna : सोमवार का दिन एनडीए सरकार के लिए शुभ साबित हुआ और विधानसभा में आसानी से विश्वास मत हासिल कर लिया. सरकार के पक्ष में 129 और विपक्ष में 0 मत पड़े. इसके साथ ही महागठबंधन के ``खेला`` होने के दावे खोखले साबित हुए. राजद को झटका देते हुए उसके ही तीन विधायक नीलम देवी, चेतन आनंद और प्रह्लाद यादव पाला बदल कर सत्ता पक्ष की तरफ बैठे, जिसपर पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आपत्ति जतायी. फ्लोर टेस्ट के दौरान तेजस्वी यादव ने सत्ता पक्ष पर करारा प्रहार किया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जम कर तंज कसे.

क्या पीएम मोदी गारंटी देंगे कि नीतीश फिर नहीं पलटेंगे

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि क्या पीएम मोदी इसकी गारंटी देंगे कि नीतीश कुमार नहीं पलटेंगे. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने 9 बार सीएम बनकर रिकॉर्ड बना दिया है. एक टर्म में ही तीसरी बार शपथ लेकर अद्भुत इतिहास रच दिया है. तेजस्वी यादव की यह बात सुनकर सदन में जोर-जोर से ठहाके लगे. राजद नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को इंगित करते हुए कहा कि आपने कहा था कि हम लोगों का एक ही लक्ष्य है कि न प्रधानमंत्री बनना है, ना मुख्यमंत्री बनना है. देशभर के विपक्षी दलों को गोलबंद करके जो तानाशाह हैं, उसे दोबारा नहीं आने देना है... जब आप गवर्नर हाउस से बाहर आए, तो आपने कहा मन नहीं लग रहा था. मन नहीं लग रहा था तो हम लोग नाचने गाने के लिए थोड़े ही हैं... जो काम आप बोलते थे असंभव है, उसे हम लोगों ने मुमकिन करके दिखाने का काम किया. पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन के दौरान भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो लोग डीलिंग करते हैं. उन्होंने सदन में सम्राट चौधरी पर भी तंज कसा. तेजस्वी ने कहा कि आप कहते हैं, भाजपा आपकी मां है, लेकिन पहले तो आप राजद में थे, तब आपकी पहली मां तो राजद है. उन्होंने यह भी कहा कि सम्राट के पिता पहले हमारी ही पार्टी में थे.

स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास

इससे पहले बिहार विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के बाद विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई और मतदान कराया गया. मतदान में अविश्वास प्रस्ताव पास हुआ. इसके साथ ही अवध बिहारी चौधरी अब विधानसभा अध्यक्ष के पद से हट गये. मतदान में अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 125 वोट और विपक्ष में 112 वोट पड़े.

मैंने पूरी निष्ठा से अपना कर्तव्य निभाया : अवध बिहारी

अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि राजनीति तो आंकड़ों का खेल है. मैंने पूरी निष्ठा से अपना कर्तव्य निभाया है. यह कह कर उन्होंने अपनी कुर्सी छोड़ दी.

किसी का नुकसान नहीं सबके लिए काम करेंगे : नीतीश

मुख्यमंत्री ने राजद पर किया कड़ा प्रहार

विश्वासमत पर चर्चा के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने राजद पर हमला करते हुए कहा कि 2005 से काम करने का मौका मिला, तब से 18वां साल है. बीच में 9 महीने अलग हुए. लालू-राबड़ी ने 15 साल काम किया, तब क्या होता था. नीतीश ने कहा कि जब हमलोगों को मौका मिला तो काम किया. राजद कहता है कि मेरे साथ मुस्लिम है तो हिन्दू-मुस्लिम का झगड़ा क्यों होता था,  उनके राज में? मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने समाज के हर वर्ग का उत्थान किया. अपने संबोधन के दौरान राजद विधायकों के हंगामे पर नीतीश ने कहा कि आपको हो क्या गया है, आपलोग सुनना नहीं चाहते हैं. हमने इनको दो बार मौका दिया. क्या-क्या करना है ये बताया. 2015 में हम आये तो सात निश्चय लाये. सात निश्चय मेरा लाया हुआ है. सात निश्चय 2 का काम भी मैंने किया, लेकिन क्रेडिट ये ले रहे हैं. नीतीश ने कहा कि शिक्षा मंत्री पहले मेरा था, लेकिन राजद के आये तो ले लिए फिर गड़बड़ी हुई. ये लोग साथ थे तो हमलोग सबको साथ लिए. टिकटों के बंटवारे का भी नीतीश कुमार ने जिक्र किया साथ ही मंत्रिमंडल विस्तार पर भी निशाना साधा और कांग्रेस को कम मंत्री पद मिलने की वजह बतायी. तेजस्वी यादव की ओर निशाना साधते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि इनके पापा (लालू प्रसाद) भी उनके साथ थे. उनको मुझसे कष्ट था. हम अब यहां सब दिन के लिए आ गए हैं. चिंता न करें. हम किसी का नुकसान नहीं करेंगें, सबके लिए काम करेंगे. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि पहले तो मुझे लेफ्ट के लोग भी साथ देते थे. हमें बीच में तकलीफ हुआ कि जिनको मैंने इज्जत दिया है वो लोग कमा रहे हैं. नीतीश कुमार ने बीजेपी का जिक्र करते हुए कहा कि पहले ऐसा नहीं होता था. राजद को चेतावनी देते हुए नीतीश ने कहा कि आपकी पार्टी ठीक नहीं कर रही है. आपको जब समस्या हो तो मिलिएगा जरूर हम आपका ख्याल रखेंगे. नीतीश कुमार ने कहा कि हम तीन लोग हैं अब हम साथ ही रहेंगे. इसे भी पढ़ें : राजधानी">https://lagatar.in/ranchi-heavy-rain-in-the-capital-possibility-of-rain-and-hailstorm-tomorrow/">राजधानी

रांची में हुई झमाझम बारिश, कल बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp