Search

स्मार्ट सिटी के 42 प्लॉट्स के ऑक्शन के लिए नोटिस फॉर इनवाइटिंग टेंडर जारी

  • 42 प्लॉट्स में कुल 218 एकड़ जमीन के लिए निकाला गया एनआईटी
  • ई-ऑक्शन प्रक्रिया की पूरी जानकारी स्मार्ट सिटी की वेबसाइट पर मौजूद
Ranchi: रांची स्मार्ट सिटी के एबीडी क्षेत्र के प्लॉट्स के दूसरे चरण के ई-ऑक्शन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इस बार कुल 42 प्लॉट्स मिलाकर 218 एकड़ जमीन की ई-नीलामी का एनआइटी प्रकाशित किया गया है. इसमें संस्थागत, व्यावसायिक, मिक्स यूज, पब्लिक और सेमी पब्लिक प्लॉट्स हैं. ई-ऑक्शन के इच्छुक बीडर रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के ई-ऑक्शन पोर्टल eauction.rsccl.in पर 9 अक्टूबर 2021 से 17 नवंबर 2021 तक निबंधन करा सकते हैं

rsccl.in पर मिलेगा अधिक जानकारी

इससे जुड़ी अतिरिक्त जानकारी कॉरपोरेशन की वेबसाइट rsccl.in से भी प्राप्त की जा सकती है. वहीं, इस ई-ऑक्शन प्रक्रिया की प्री बिड मीटिंग के लिए 28 अक्टूबर 2021 की तिथि निर्धारित की गयी है. 29 अक्टूबर 2021 से बिड डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन सबमिट किया जा सकता है और इसके जमा करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2021 निर्धारित की गयी है. इसे भी पढ़ें- रिम्स:">https://lagatar.in/rims-five-thousand-rupees-being-sought-interns-for-hostel-doctors-said-hostel-is-not-fit/">रिम्स:

इंटर्न छात्राओं से हॉस्टल के लिए मांगे जा रहे पांच हजार रुपये, डॉक्टरों ने कहा- रहने लायक नहीं है छात्रावास

दूसरे चरण के ऑक्शन को लेकर 2 अक्टूबर को हुआ था इन्वेस्टर्स मीट

दूसरे चरण की ई-ऑक्शन प्रक्रिया में अधिक से अधिक निवेशक भाग लें, इसको लेकर पिछले दिनों रांची में इन्वेस्टर्स मीट आयोजित किया गया था. संभव है कि रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन जल्द देश के दूसरे शहरों में भी इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन करेगा. प्रथम चरण में भी देश के कई शहरों में इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया गया था जिसके बाद ऑक्शन प्रक्रिया में रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन को सफलता मिली थी और कुल 9 बड़े प्लॉट्स का ऑक्शन किया गया था. इसे भी पढ़ें- फंदे">https://lagatar.in/sbis-chief-managers-body-found-hanging-from-the-noose/">फंदे

से लटका मिला एसबीआई के चीफ मैनेजर का शव

656 एकड़ जमीन पर तैयार हो रहा स्मार्ट सिटी

गौरतलब है कि स्मार्ट सिटी एरिया में आधारभूत संरचना का कार्य तेजी से चल रहा है और अंतिम दौर में है. 656 एकड़ जमीन में विकसित हो रहे इस विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना वाले शहर के विकास के बाद राजधानी रांची देश के विकसित शहरों की तुलना में अपनी मजबूत स्थिति के साथ खड़ी दिखेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//