Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरकारी पैसों से विज्ञापन छपवाने पर आम आदमी पार्टी को नोटिस, 10 दिन में 163.62 करोड़ जमा करने का आदेश

New Delhi : आम आदमी पार्टी को कथित तौर पर सरकारी विज्ञापनों की आड़ में राजनीतिक विज्ञापनों को प्रकाशित करवाने के लिए 163.62 करोड़ रुपये का वसूली नोटिस जारी किया गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने मुख्य सचिव को आप पार्टी से 97 करोड़ रुपये वसूलने का निर्देश दिया था. सूचना एवं प्रचार निदेशालय द्वारा जारी वसूली नोटिस में राशि पर लगा ब्याज भी शामिल है. आप पार्टी को 10 दिन के अंदर पूरी राशि का भुगतान करना होगा. इसे भी पढ़ें - आंसू">https://lagatar.in/not-only-tears-the-officers-also-drank-the-orders/">आंसू

ही नहीं, आदेश भी ”पी” गए अफसर

दिल्ली सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है 

वहीं दिल्ली सरकार की ओर से इस मामले में फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है. जानकारी के मुताबिक अगर 10 दिन में पैसे का भुगतान नहीं किया जाता है तो दिल्ली एलजी के पहले के आदेश के अनुसार, पार्टी की संपत्तियों की कुर्की सहित सभी कानूनी कार्रवाई समयबद्ध तरीके से की जायेगी. इसे भी पढ़ें - ‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-investigation-kasturbas-girl-students-do-not-even-have-bed-in-the-cold-spending-the-night-on-the-door/">‘शुभम

संदेश’ पड़ताल : कड़ाके की ठंड में कस्‍तूरबा की छात्राओं को बेड तक नसीब नहीं, दर्री पर गुजार रहीं रात

99.31 करोड़ रुपये राजनीतिक विज्ञापनों में खर्च किये गये

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले माह भी एलजी के आदेश के बाद डीआईपी ने आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल को सरकारी खजाने से सरकारी विज्ञापनों की आड़ में प्रकाशित पार्टी के राजनीतिक विज्ञापनों के लिए 163.62 करोड़ रुपये की वसूली के लिए नोटिस दिया है. जानकारी के मुताबिक 99.31 करोड़ रुपये 31 मार्च, 2017 तक राजनीतिक विज्ञापनों पर खर्च किए गए. शेष रकम इस राशि पर दंडात्मक ब्याज के कारण 64.31 करोड़ रुपये है, यानी कुल रकम 163.62 करोड़ रुपए होती है.दिल्ली सरकार के ऑडिट निदेशालय ने 31 मार्च, 2017 के बाद ऐसे सभी राजनीतिक विज्ञापनों का ऑडिट करने के लिए एक विशेष ऑडिट टीम भी नियुक्त की है. इसे भी पढ़ें - मधुबनी:">https://lagatar.in/madhubani-cm-nitish-kumar-inspected-the-development-plans/">मधुबनी:

सीएम नीतीश कुमार ने किया विकास योजनाओं का निरीक्षण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही