Search

हजारीबाग: 70 दुकानदारों को तीन दिन में अतिक्रमण हटाने का नोटिस

Hazaribagh: जीटी रोड के किनारे अतिक्रमण के खिलाफ बीडीओ सह प्रभारी सीओ सीमा कुमारी बड़ी एक्शन की तैयारी में हैं. इस संबंध में सीओ ने पहले नोटिस जारी कर तीन दिन का अल्टीमेटम जारी किया है. सीओ ने चौपारण के केंदुआ मोड़ से चतरा मोड़ तक सडक के दोनों तरफ लगभग 70 से अधिक ख़िरमोहन दुकानदारों को अतिक्रमण का नोटिस भेजा है. नोटिस में सभी दुकानदारों को सूचित किया गया है कि आप सभी द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण में अधिग्रहित भूमि पर दुकान बनाकर अतिक्रमण किया गया है. सभी को आदेश दिया गया है कि तीन दिन के अंदर अतिक्रमित भूमि को खाली करें अथवा मूल दस्तावेज एवं छायाप्रति के साथ अधोहस्ताक्षरी के समक्ष 4 अक्टूबर को सुबह 11:00 बजे उपस्थित होकर लिखित एवं मौखिक रूप से अपना पक्ष रखें. अतिक्रमित भूमि खाली न करने की स्थिति में इसे बलपूर्वक हटाने की भी चेतावनी दी गई है. जिसकी जिम्मेवार दुकानदार स्वयं होंगे तथा खर्च की राशि भी दुकानदारों से वसूलने की बात कही गई है. बताते चलें कि अतिक्रमण के कारण सड़क पर दुर्घटना का खतरा लगातार बना रहता है.

चौपारण के इन दुकानदारों को भेजा गया नोटिस

कावेरी खीरमोहन, राधिका ख़ीरमोहन दुकान, रौशनी फेमस ख़िरमोहन दुकान, ख़ानदानी ख़िरमोहन दुकान, मां रजरप्पा ख़ीरमोहन दुकान, फैमली खीरमोहन दुकान, खानदानी खीरमोहन दुकान, मौ गौरी खीरमोहन दुकान, मटका खीरमोहन दुकान, दिव्य फेमस खीरमोहन दुकान, पांडेय जी खीरमोहन दुकान, मधुलिका खीरमोहन दुकान, विशाल खीरमोहन दुकान, कृष्णा खीरमोहन दुकान, शिवम खीरमोहन दुकान, सीएम खीरमोहन दुकान, दिव्य फेमस खीरमोहन दुकान, खानदानी खीरमोहन दुकान, मारूति खीरमोहन दुकान, विश्वकर्मा खीरमोहन चुकान, प्रिंस खीरमोहन दुकान, राधे कृष्णा खीरमोहन दुकान, फेमस खीरमोहन दुकान, नंदी खीरमोहन दुकान, गोकुल खीरमोहन दुकान, चौपारण खीरमोहन दुकान, मामा खीरमोहन दुकान, खानदानी खीरमोहन दुकान, विष्णो खीरमोहन दुकान, साई राम खीरमोहन दुकान, विशुन खीरमोहन दुकान, वसुदेव खीरमोहन दुकान, वैष्णवी खीरमोहन दुकान, केशरी खीरमोहन दुकान, शिव गंगा खीरमोहन दुकान, राधे खीरमोहन दुकान, रसरास खीरमोहन दुकान, मां छिन्मस्तिका खीरमोहन दुकान, दुर्गा खीरमोहन दुकान, सागर खीरमोहन दुकान, जानकी खीरमोहन दुकान, राजेंद्र खीरमोहन होटल, मां भद्रकाली खीरमोहन दुकान, मां तारा खीरमोहन दुकान, मां भगवती खीरमोहन दुकान, बिहारी बाबु खीरमोहन दुकान, मां भद्रकाली खीरमोहन दुकान, फेमस ख़िरमोहन मोहन दुकान, झारखंड फेमस ख़िरमोहन दुकान, फेमस मटका ख़िरमोहन दुकान, मनोकामना खीरमोहन दुकान, महाराजा ख़िरमोहन दुकान, वृंदावन ख़ीरमोहन दुकान, पुराना वृंदावन ख़िरमोहन दुकान, हरिओम ख़ीरमोहन दुकान, जय मां भद्रकाली ख़िरमोहन दुकान, मां विंदयावासिनी ख़ीरमोहन दुकान, ओम ख़िरमोहन दुकान, जय श्री राम ख़ीरमोहन दुकान, राम जी ख़ीरमोहन दुकान, शिव खीरमोहन दुकान, सिंह खीरमोहन दुकान, जय माता दी खीरमोहन दुकान, जय मां महारानी खीरमोहन दुकान, मां जगदम्बा खीरमोहन दुकान, जय मां लिलौरी खीरमोहन दुकान, जय मां भवानी खीरमोहन दुकान को नोटिस भेजा गया है. इसे भी पढ़ें - मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/chief-minister-hemant-soren-will-formally-inaugurate-transport-nagar-phase-1-on-thursday/">मुख्यमंत्री

हेमंत सोरेन गुरुवार को ट्रांसपोर्ट नगर फेज -1 का विधिवत उदघाटन करेंगे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp