Search

 
 
 

सुप्रीम कोर्ट में तीन नये जजों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी, शुक्रवार को लेंगे शपथ

सुप्रीम कोर्ट का हिस्सा बनने वाले जजों में जस्टिस अंजारिया,  जस्टिस विजय बिश्नोई और जस्टिस एएस चंदुरकर शामिल हैं.  इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या 34 पर पहुंच गयी है.
 

New Delhi :  केंद्र सरकार ने आज गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में तीन नये जजों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की. बता दें कि एक दिन पहले बुधवार को राष्ट्रपति ने कॉलेजियम की सिफारिशों को मंजूरी दी थी.

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कोर्ट ऑफ इंडिया में नियुक्तियों की घोषणा की, मेघवाल ने लिखा. शुक्रवार सुबह  सीजेआई भूषण आर गवई द्वारा तीनों जजों को शपथ दिलाये जाने की उम्मीद है. 

 सूत्रों के अनुसार नियुक्तियों से संबंधित फाइलें बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास पहुंचीं और उन्होंने मंजूरी मिल प्रदान की. नयी नियुक्तियाँ सीजेआई गवई के कार्यकाल में एक मज़बूत शुरुआत मानी जा रही हैं.

सुप्रीम कोर्ट का हिस्सा बनने वाले जजों में जस्टिस अंजारिया,  जस्टिस विजय बिश्नोई और जस्टिस एएस चंदुरकर शामिल हैं.  इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या 34 पर पहुंच गयी है.

कर्नाटक हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अंजारिया गुजरात हाई कोर्ट से हैं. गुवाहाटी हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस विजय बिश्नोई मूल रूप से राजस्थान हाई कोर्ट से हैं. और जस्टिस एएस चंदुरकर बॉम्बे हाई कोर्ट के जज हैं.

जिस कॉलेजियम ने इन जजों की पदोन्नति की सिफारिश की,  उसमें सुप्रीम कोर्ट के पांच सबसे वरिष्ठ जज सीजेआई गवई और जस्टिस सूर्यकांत, विक्रम नाथ, जेके माहेश्वरी और बीवी नागरत्ना शामिल हैं

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही