Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्यसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, झारखंड की दो सीटों पर 10 जून को मतदान

Advertisement
Advertisement
चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है, लेकिन अबतक बीजेपी और कांग्रेस-जेएमएम खेमे में प्रत्याशी के नाम पर सहमति नहीं बन सकी है.
Ranchi : राज्यसभा चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होने के साथ ही मंगलवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. झारखंड की दो सीटों समेत 15 राज्यों की 57 राज्यसभा सीटों के लिए 10 जून को मतदान होने हैं. इसके लिए 31 मई तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे. नामांकन पत्रों की जांच 1 जून को होगी. फिर 3 जून तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे. इसके बाद 10 जून को सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी. वोटों की गिनती का काम 10 जून को ही शाम 5 बजे से शुरू हो जाएगी.

एक प्रत्याशी के साथ अधिकतम 10 प्रस्तावक हो सकते हैं

राज्यसभा चुनाव में नामांकन दाखिल करने के लिए नामांकन पत्र का मूल्य सामान्य कोटि के लिए दस हजार रुपये है, जबकि एससी- एसटी वर्ग के प्रत्याशियों के लिए नामांकन पत्र का मूल्य पांच हजार रुपये रखा गया है. निर्वाची पदाधिकारी सैयद जावेद हैदर ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि नामांकन अधिकतम चार सेटों में जमा होगा और नामांकन के दौरान अधिकतम पांच लोग उपस्थित रहेंगे. एक प्रत्याशी के साथ अधिकतम 10 प्रस्तावक हो सकते हैं. इसे भी पढ़ें – निशिकांत">https://lagatar.in/nishikant-dubey-filed-a-public-interest-litigation-in-the-high-court-know-what-is-the-matter/">निशिकांत

दुबे ने हाईकोर्ट में दायर की जनहित याचिका, जानें क्या है मामला

सत्ता पक्ष के पास एक सीट के लिए पर्याप्त आंकड़े

जुलाई महीने में झारखंड की जो सीटें खाली होने जा रही है, उन दोनों पर बीजेपी के ही सदस्य हैं. केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और महेश पोद्दार की सीट खाली हो रही है. दोनों सीटों में से एक सीट पर जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी के गठबंधन की आसान जीत दिख रही है, लेकिन बीजेपी को जीत के लिए दो अतिरिक्त वोट की जरूरत होगी.

सत्ता पक्ष-विपक्ष में प्रत्याशी के नाम पर नहीं बनी है सहमति

चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है, लेकिन अबतक बीजेपी और कांग्रेस-जेएमएम खेमे में प्रत्याशी के नाम पर सहमति नहीं बन सकी है. बीजेपी में पूर्व सीएम रघुवर दास, महामंत्री प्रदीप वर्मा, आदित्य साहू, दीपक बंका, सीमा शर्मा और पूर्व सांसद रविंद्र राय समेत कई लोगों के नाम की चर्चा है. वहीं सत्ता पक्ष की ओर से उम्मीदवार कांग्रेस देगी या जेएमएम देगा, यह फाइनल नहीं हुआ है. कांग्रेस ने इस बार राज्यसभा के लिए अपनी दावेदारी पेश की है. सुबोधकांत सहाय, डॉ अजय कुमार और फुरकान अंसारी के नाम की चर्चा है. इसे भी पढ़ें – रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-the-ruckus-of-the-candidates-with-the-presiding-officers-the-police-controlled-the-crowd-by-lathi-charging/">रामगढ़

: पीठासीन पदाधिकारियों के साथ प्रत्याशियों की बकझक, भीड़ को पुलिस ने लाठी चार्ज कर नियंत्रित किया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही